बिक गया इस कंपनी का ATM बिजनेस, इस टेक्नोलॉजी फर्म ने ₹115 CR में खरीदा; किस पर पड़ेगा असर?
सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने एफएसएस के मैनेज्ड सर्विसेज बिजनेस को 115 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। इस अधिग्रहण से कंपनी की एटीएम प्रबंधन क्षेत्र ...और पढ़ें

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने खरीदा एटीएम बिजनेस
HighLights
सीएमएस ने एफएसएस का मैनेज्ड सर्विसेज बिजनेस खरीदा
115 करोड़ रुपये में हुआ यह बड़ा अधिग्रहण सौदा
एटीएम प्रबंधन क्षेत्र में सीएमएस की स्थिति मजबूत होगी
भाषा, नई दिल्ली। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स (एफएसएस) के मैनेज्ड सर्विसेज बिजनेस का 115 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। इससे कंपनी को एंड-टू-एंड एटीएम मैनेजमेंट सेक्टर में अपनी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस सौदे के तहत ऑपरेटिंग एसेट्स के ट्रांसफर और कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स के रिन्यूअल शामिल है।
39,000 हो जाएगी एटीएम की संख्या
एक बयान में कहा गया है कि यह डील 2026-27 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। इस सौदे से 8,000 ऑटोमेटेड टेलर मशीनें (एटीएम) जुड़ेंगी, जिससे सीएमएस के पोर्टफोलियो के तहत एटीएम की संख्या 39,000 हो जाएगी।
ऑपरेशनल पार्टनर की भूमिका
सीएमएस बैंकों को टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए ऑपरेशनल पार्टनर की भूमिका निभाती है। इससे कंपनी के साथ नए प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी जुड़ेंगे। सीएमएस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव कौल ने कहा कि प्रबंधित सेवा उद्योग मजबूत हो रहा है, और बैंक कम संख्या में बड़े भागीदारों के साथ काम करना चाहते हैं।
पिछले साल हुआ था एलान
कौल ऩे कहा, ‘‘एफएसएस के ग्राहक बिल्कुल उसी प्रकार के हैं, जिनके साथ हम संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।’’ कंपनी ने सितंबर, 2025 में अधिग्रहण के जरिये एटीएम प्रबंधन क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने की घोषणा की थी।
खबरें और भी
लगातार गिर रहा शेयर
शुक्रवार को सीएमएस इन्फो सिस्टम्स का शेयर 0.13 फीसदी गिरकर 270.60 रुपये पर बंद हुआ था। बीते एक साल में इसका शेयर करीब 42 फीसदी और साल 2026 में अब तक 23 फीसदी से अधिक फिसल चुका है। 6 महीनों में ये करीब 28 फीसदी नुकसान करा चुका है।
ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते मिलेगा दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, कर लें तैयारी; किसका GMP सबसे ज्यादा?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)