IPO News: अगले हफ्ते मिलेगा दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, कर लें तैयारी; किसका GMP सबसे ज्यादा?
अगले हफ्ते कोई नया आईपीओ नहीं आ रहा है, लेकिन दो एसएमई आईपीओ - विविड इलेक्ट्रोमैक और एमिएक टेक्नोलॉजीज - अभी भी खुले हैं। विविड इलेक्ट्रोमैक का आईपीओ ...और पढ़ें
-1774755175378_m.webp)
अगले हफ्ते मिलेगा दो आईपीओ में निवेश का मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आम तौर पर हर हफ्ते नई-नई कंपनियां आईपीओ लेकर आती हैं। मगर अगले हफ्ते कोई भी नई कंपनी आईपीओ लेकर नहीं आ रही है। हालांकि दो कंपनियां अपना आईपीओ (IPO Next Week) लेकर आ चुकी हैं, जो कि अभी भी खुले हुए हैं। इनमें Vivid Electromech और Emiac Technologies शामिल हैं। इन दोनों ही कंपनियों के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं, जिनमें से एक बुधवार 25 मार्च और दूसरा शुक्रवार 27 मार्च को खुल चुका है। आइए जानते हैं दोनों की डिटेल।
Vivid Electromech IPO
विविड इलेक्ट्रोमैक का आईपीओ 25 मार्च को खुला है और अब 30 मार्च को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 528-555 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 240 शेयरों की है। यानी आईपीओ में कम से कम 240 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। इसके आईपीओ को 0.61 सब्सक्राइब कर लिया गया है।
बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल शून्य चल रहा है। हालांकि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
Emiac Technologies IPO
एमिएक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 27 मार्च को खुलने के बाद अब 8 अप्रैल को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इसके आईपीओ को अभी तक 0.11 गुना आवेदन मिले हैं। मगर जीएमपी इस कंपनी का भी जीरो है।
ये भी पढ़ें - TATA की ये कंपनी बांट रही लावारिस पैसा! क्लेम करने के लिए 30 जून तक का मौका; ऐसे फटाफट करें अप्लाई
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)