सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिर गईं कच्चे तेल की कीमतें, अपडेट हो गए पेट्रोल -डीजल के दाम! चेक करें LPG से लेकर CNG तक के लेटेस्ट रेट्स

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:45 AM (IST)

    Crude oil की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। ...और पढ़ें

    चेक करें LPG, CNG, Petrol diesel के रेट

    चेक करें LPG, CNG, Petrol diesel के रेट

    HighLights

    1. कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, पर पेट्रोल-डीजल स्थिर रहे।

    2. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

    3. घरेलू एलपीजी और सीएनजी के दाम में कोई बदलाव नहीं।

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद देशों में पेट्रोल (Petrol price), डीजल (diesel price), एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel price) की कीमतों में कोई नई राहत नहीं मिली है।

    पेट्रोल-डीजल के दाम

    देश की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। कच्चे तेल की कीमत अभी 84 डॉलक प्रति बैरल के नीचे है। आज यानी सोमवाल 3 अगस्त को ब्रेंट क्रूड और WTI के दाम नीचे आए हैं। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड करीब 4 डॉलर गिरकर 83.74 डॉलर प्रति बैलर पर था।
    क्योंकि भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो बता दें कि दिल्ली में आज भी पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल ₹113.05 और डीजल 97.80 प्रति लीटर है।

    कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

    जहां पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में (LPG price Today) बड़ी राहत दी गई है। 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। इसका फायदा होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा।
    हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को अभी पुरानी दरों पर ही सिलेंडर मिलेगा।

    क्या हैं दाम?

    अलग-अलग स्टेट जैसे यूपी, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़ या झारखंड की बता करें तो लखनऊ में आज घरेलू सिलेंडर ₹979.5 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,860.5 पर है। वहीं भोपाल में घरेलू सिलेंडर ₹970 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,746 पर है। रांची में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹999.5 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,922.5 पर बना हुआ है।

    खबरें और भी

    CNG प्राइस चेक करें

    सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की बात है कि देश के अधिकांश बड़े शहरों में CNG की कीमतों में (CNG Price) कोई बदलाव नहीं हुआ है। IGL की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक दिल्ली में CNG के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर हैं। नोएडा में 1 किलो वाले सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70 पर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: फिर लुढ़क गए सोने-चांदी के दाम, खुलते ही 2,000 से नीचे आई कीमतें; चेक करें ताजा रेट्स