सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपके साथ हो गया है फ्रॉड, 2 घंटे के अंदर डायल करें ये नंबर वापस आ जाएगा आपका पैसा

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 02:12 PM (GMT+05:30)

    Cyber Fraud इंटरनेट के आने के बाद हमारे लाइफ काफी सॉर्ट आउट हो जाता है। हम चुटकी भर में अब कोई भी काम कर सकते हैं। इंटरनेट भले ही हमारे लिए वरदान जैसा ...और पढ़ें

    Cyber Fraud: how to avoid cyber fraud
    Cyber Fraud: how to avoid cyber fraud

     नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। Online Fraud: इंटरनेट के आने के बाद से दुनिया एक तरह से सिमट सी गई है। अब हम बड़े आराम से अपने वित्त काम को पूरा कर सकते हैं। इंटरनेट की वजह से कई बार हमारे साथ फ्रॉड भी हो जाता है। ऐसे में हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके साथ भी फ्रॉड हो सकता है। अगर आपके साथ भी फ्रॉड हो जाएगा तो आपको क्या करना चाहिए, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    इस नंबर पर करें कॉल

    सरकार द्वारा फ्रॉड को भी रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अगर आपके साथ कभी फ्रॉड हो जाए तो आपको सबसे पहले 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए। आज भी कई लोग इस नंबर से अनजान हैं। अगर आप इस नंबर पर सही समय पर कॉल कर देते हैं तो आपके साथ हुए फ्रॉड के पैसे आपके पास वापस आ सकते हैं।

    कब होता है फ्रॉड

    आपके पास कई ऐसे मैसेज या फिर कॉल आते हैं जिसमें आपको लॉटरी जीतने या फिर ओटीपी जैसे कई मैसेज आते हैं। आपके पास कुछ कॉल ऐसी भी आती होगी जिसमें कहा जाता होगा कि ये कॉल बैंक के द्वारा केवाईसी के लिए किया जाता है। ये कॉल कंपनी के द्वारा नहीं बल्कि साइबर ठगी के द्वारा किया जाता है। अगर आप उनके बहकावे में आ जाते हैं और ओटीपी शेयर कर देते हैं तो आपके अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

    इन ही वजह से बैंक आपको कहती है कि आपको कभी भी अपना ओटीपी किसी को भी नहीं देना चाहिए। बैंक द्वारा कभी भी कोई केवाईसी को लेकर कॉल नहीं आता है। हाल ही में लोगों के पास एक मैसेज काफी आ रहा है कि उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऐसे में आपको मैसेज के लिंक पर क्लिक करना होगा। ये मैसेज ठग द्वारा भेजे जाते हैं।

    खबरें और भी

    आप जैसे ही उस लिंक पर कॉल करते हैं तो वहां आपसे आधार से जुड़ी जानकारी को दर्ज करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद आपसे यूपीआई पिन या फिर एटीएम कार्ड नंबर या फिर पिन दर्ज करने का ऑप्शन आता है। आप जैसे ही ये सभी जानकारी दर्ज करते हैं वैसे ही हैकर्स आपके अकाउंट से पैसे काट लेते हैं। आपको जैसे ही पता चलता है कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है आपको तुरंत सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर देना चाहिए।

    हेल्पलाइन नंबर का कब और कैसे करें इस्तेमाल

    जब भी कोई व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाता है तो उसी वक्त सरकार के सेंट्रलाइज सिस्टम और बैंक के जरिये आपके अकाउंट की जांच शुरू कर देते हैं। इसके बाद बैंक अकाउंट या फिर यूपीआई आईडी को ट्रैकिंग शुरू हो जाती है। अब आपके अकाउंट से जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये गए हैं उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है। इसका मतलब कि साइबर ठग के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है। अब वो उस अकाउंट से ना ही कोई ट्रांजैक्शन कर सकता है और ना ही पैसे विड्रॉ कर सकता है। इसके बाद सेंट्रलाइज्ड सिस्टम उस अकाउंट की जांच करेगा जिसमें आपके पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

    कई एक्सपर्ट का मानना है कि आपको फ्रॉड होने के 2 घंटे तक में कॉल कर के शिकायत दर्ज करना चाहिए। इससे सरकार के सेंट्रलाइज सिस्टम द्वारा जल्दी से हैकर्स के अकाउंट को फ्रीज किया जा सकता है। अगर आप शिकायत दर्ज करने में देरी करते हैं तो हो सकता है कि हैकर्स उस अकाउंट से पैसे निकाल सकता है। ऐसे में आपको आपके पैसे वापस मिलने में भी काफी समय लग सकता है।