सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission लागू होने से पहले क्या मिलेगा DA Hike का एक और तोहफा, जुलाई में 3% तक बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:48 PM (IST)

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले महंगाई भत्ते (DA Hike) में एक और बढ़ोतरी मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार ...और पढ़ें

    8वें वेतन आयोग से पहले डीए बढ़ोतरी की संभावना।

    8वें वेतन आयोग से पहले डीए बढ़ोतरी की संभावना।

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग से पहले डीए बढ़ोतरी की संभावना।

    2. जुलाई 2026 में 2-3% महंगाई भत्ता बढ़ने का अनुमान।

    3. वर्तमान में डीए मूल वेतन का 60% है।

    नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग के लागू होने की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दो बड़े अपडेट का इंतजार है। एक तो महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव की घोषणा है और दूसरा 8वां वेतन आयोग कब अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौपेगा। सबसे ज्यादा चर्चा महंगाई भत्ते (DA Hike News) को लेकर है। क्योंकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

    सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में आखिरी बार बढ़ोतरी करेगी? क्योंकि साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। और 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 को ही समाप्त हो चुका है। 8वां वेतन आयोग अभी लागू नहीं हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या 8वें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एक और तोहफा मिल सकता है और अगर हां, तो कितनी बढ़ोतरी संभव है।

    क्या 8वें वेतन आयोग से पहले एक बार और बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

    अगर विशेषज्ञों की मानें तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले 7वें वेतन आोयग के तहत महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) पर अभी बातचीत चल रही है।

    सरकार महंगाई भत्ते में साल दो बार एक जनवरी और दूसरी बार जुलाई में बढ़ोतरी करती है। यह बढ़ोतरी इसलिए की जाती है ताकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद मिल सके। यह बदलाव 'सभी शहरी उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक' (CPI-U) के 12 महीने के औसत से जुड़ा होता है।

    खबरें और भी

    महंगाई भत्ते में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि जुलाई 2026 में होने वाले महंगाई भत्ता (DA Hike ) संशोधन में 2-3% की बढ़ोतरी हो सकती है, जो महंगाई के अंतिम आंकड़ों और सरकार की गणना पर निर्भर करेगा। इस समय महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 60% है। अगर इसमें 2 फीसदी का इजाफा होता है तो यह 62% हो जाएगा और अगर 3 फीसदी का इजाफा होता है तो यह 63% हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्यों 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा हुई तेज, इस हिसाब से कितनी बढ़ेगी सैलरी; कैलकुलेशन से समझें