DA Hike News: रक्षाबंधन पर क्या होगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान, एक्सपर्ट ने कर दी बड़ी डिमांड
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है, जिसकी घोषणा रक्षाबंधन पर होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसा ...और पढ़ें

DA Hike News: जुलाई के महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार।
HighLights
जुलाई के महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार।
रक्षाबंधन पर बढ़ोतरी के ऐलान की संभावना।
डीए में 2-3 फीसदी वृद्धि की उम्मीद।
नई दिल्ली। DA Hike News: इस समय देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले इंतजार है जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के एलान का। सरकार ने अभी तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान नहीं किया है। साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ता है। एक जनवरी में और दूसरा जुलाई में।
जनवरी वाले महंगाई भत्ते का एलान आमतौर पर सरकार मार्च अप्रैल में करती है और जुलाई वाले महंगाई भत्ते का एलान आमतौर पर सितंबर या फिर अक्टूबर में किया जाता है। लेकिन क्या इस बार सरकार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) के मौके पर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देगी? हमने इस बारे में एक्सपर्ट से बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
DA Hike पर क्या बोले एक्सपर्ट?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी को कैबिनेट मंजूरी देती है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ता है। 8वें वेतन आयोग जब तक लागू नहीं हो जाता तब तक 7वें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी होती रहेगी। मोदी सरकार ने अप्रैल में महंगाई भत्ते को 2 फीसदी बढ़ाकर 58 से 60 फीसदी कर दिया था। अब संभावना है कि इसमें फिर से 2 से 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर हमने ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन एवं नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल से बात की। उन्होंने हमें बताया कि सरकार अगर इसकी घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में करना चाहती है तो उसे रक्षाबंधन पर ही इसकी घोषणा कर देनी चाहिए।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन एवं नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल ने कहा- "त्योहारों के मौसम, खासकर रक्षाबंधन और ओणम को देखते हुए, सरकार को कर्मचारियों का वेतन एक-दो दिन पहले ही जारी कर देना चाहिए। इसके साथ ही, अगर सरकार सितंबर में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की योजना बना रही है, तो इसका ऐलान अगस्त के अंत तक, यानी रक्षाबंधन के मौके पर कर दिया जाना चाहिए। अगर यह घोषणा अक्टूबर के लिए तय है, तो भी हम सरकार से इसे जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह करते हैं।"
महंगाई भत्ते में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
केंद्र की मोदी सरकार ने मार्च अप्रैल में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस बार भी यही संभावना है कि सरकार इसमें 2 या फिर ज्यादा से ज्यादा 3 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के रुझानों के आधार डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। अगर 3 फीसदी का इजाफा होता है तो यह बढ़कर बेसिक सैलरी का 63 फीसदी हो जाएगा।
