सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana की वेबसाइट पर क्या अपडेट आया, 24वीं किस्त के 2-2 हजार पाने के लिए जरूरी हुई ये चीज

Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:51 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये पाने के लिए अब eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। किसान PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से eKYC कर सकते हैं, अन्यथा किस्त अटक सकती है।

पीएम किसान की 24वीं किस्त के लिए eKYC अब अनिवार्य।

पीएम किसान की 24वीं किस्त के लिए eKYC अब अनिवार्य।

HighLights

  1. पीएम किसान की 24वीं किस्त के लिए eKYC अब अनिवार्य।

  2. PM-KISAN मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप से eKYC।

  3. घर बैठे मोबाइल से आसानी से पूरी करें अपनी eKYC प्रक्रिया।

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त के 2-2 हजार रुपये पाने के लिए अब कई चीजें जरूरी हो गई हैं। 24वीं किस्त से पहले अगर आप इन जरूरी चीजों को नहीं करते हैं तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपकी किस्त अटक जाए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आगामी किस्त के 2-2 हजार आपके बैंक अकाउंट में आएं तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई चीजों को पूरा करना होगा।

अब आपके मन में एक सवाल होगा कि आखिर पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या अपडेट दिया गया है? अगर आप एक किसान हैं और आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है, तो आइए जानते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर इस समय क्या अपडेट दिखाई दे रहा है।

PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या अपडेट आया?

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले 23वीं किस्त की जानकारी दी गई। उसी के नीचे किसानों के लिए एक सूचना है। यह सूचना उन किसानों के लिए बहुत ही जरूरी है जो इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Online Apply: पीएम किसान योजना के लिए कैसे करते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

दरअसल, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अंग्रेजी में लिखा है- "eKYC is MANDATORY for PMKISAN Registered Farmers. Biometric-based eKYC option is now available for CSC VLE Logins, PM-KISAN Mobile Application and State Authorized User Logins."

PM Kisan Yojana website 24th Installment eKYC

इसका हिंदी में मतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। यानी अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है तो यह जरूरी है। आप अपने मोबाइल फोन के जरिए ईकेवाईसी कर सकते हैं। 

 

आइए जानते हैं कि आखिर आप पीएम किसान योजना की eKYC घर बैठे-बैठे कैसे अपने मोबाइल से कर सकते हैं।

घर बैठे कैसे करें PM Kisan Yojana की eKYC

  • सबसे पहले Google Play Store से PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद PM Kisan-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
  • ऐप पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं।
  • यहां अगर eKYC स्टेटस 'No' दिखाता है, तो eKYC पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें और अपना चेहरा स्कैन करने की सहमति दें।
  • इतना करते ही आपकी e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके अलावा आप OTP आधारित e-KYC भी कर सकते हैं। सेम प्रोसेस में आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको फिल करना होगा। फिल करते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

24वीं किस्त को लेकर क्या अपडेट है?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर अभी सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का कोई अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि, संभावना है कि मोदी सरकार अक्टूबर के महीने में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर सकती है। फिलहाल किसान भाइयों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्यौहार, क्या खत्म होगा किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार?