DA Hike News: 2 या 3 नहीं, डीए में 5% की हो सकती है बढ़ोतरी; कैलकुलेशन देख आ जाएगा लालच!
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है, जो 7वें वेतन आयोग के तहत हो सकती है। सरकार जल्द ही 5% तक डीए बढ़ाने ...और पढ़ें
-1768980007885_m.webp)
DA Hike News: 2 या 3 नहीं, डीए में 5% की हो सकती है बढ़ोतरी; कैलकुलेशन देख आ जाएगा लालच!
HighLights
केंद्रीय कर्मचारियों को 5% डीए बढ़ोतरी की उम्मीद
बढ़ोतरी से ट्रैवल अलाउंस में भी होगा इजाफा
लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा
नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग के समाप्त होने के बाद भी डीए की बढ़ोतरी इसी वेतन आयोग के जरिए की जा सकती है। क्योंकि अभी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू नहीं हुआ है। जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे सकती है। अगर डीए में बढ़ोतरी होती है तो टीए यानी ट्रैवल अलाउंस में भी बढ़ोतरी होगी।
महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितनी बढ़ोतरी होगी यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के डेटा से पता चलेगा। दिसंबर 2025 के ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) डेटा के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे Ministry of Labour and Employment जारी करता है।
कितना बढ़ सकता है डीए?
साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाता है। पहली रिवीजन जनवरी में होता और दूसरी जुलाई में। सरकार ने अभी तक डीए में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अगर डीए में इजाफा होता है तो जनवरी से ही उसका लाभ मिलेगा। अगर डीए में बढ़ोतरी की घोषणा फरवरी में की जाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर (DA Hike) भी मिलेगा।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में DA को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया था। अगर इसमें 3 फीसदी का इजाफा होता है तो यह 61 फीसदी हो जाएगा और अगर 5 फीसदी का इजाफा होता है तो यह 65 फीसदी हो जाएगा। संभावना है कि सरकार डीए में 5 फीसदी तक इजाफा कर सकती है।
खबरें और भी
जैसे मान लीजिए मेरी बेसिक सैलरी इस समय 10 हजार रुपये है और डीए 5800 रुपये है। इगर डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 63 फीसदी हो जाएगी और फिर मेरा रिवाइज्ड डीए 6300 रुपये हो जाएगा। यानी मेरी सैलरी में सीधे 500 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
DA बढ़ा तो TA में भी हो सकता है इजाफा
DA में किसी भी बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा फायदा 50.14 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को होगा। DA में बढ़ोतरी से सिर्फ ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर असर पड़ता है। दूसरे फायदे, जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA), तभी बदलते हैं जब बेसिक सैलरी रिवाइज होती है।
बेसिक सैलरी आमतौर पर पे कमीशन द्वारा सुझाए गए फिटमेंट फैक्टर के जरिए रिवाइज की जाती है, और अगला रिवीजन जुलाई 2028 में होने की उम्मीद है जब 8वां CPC अपनी (8th Pay Commission) रिपोर्ट सबमिट करेगा।
कैसे कैलकुलेट की जाती है DA Hike
डीए में होने वाली बढ़ोतरी का फार्मूला नीचे दिया गया है।
DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (%)
148.2 × 2.88 = 426.81
426.81 - 261.41 = 165.4
165.4 ÷ 261.41 = 0.63
0.63 × 100 = 63.00
63 - 58 = 5%
यानी इस हिसाब से इसमें 5 फीसदी (DA Hike 5 Percent) बढ़ोतरी की उम्मीद है।