सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Debt Trap Tips: कर्ज के जाल में फंसने पर अपनाएं ये टिप्स, आर्थिक बोझ कम करने में मिलेगी मदद

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 05:16 PM (IST)

    Debt Trap Tips and Help आज के समय में कर्ज से बाहर निकलना दलदल के समान होता है। ऐसे में अगर आप भी कर्ज के जाल में फंस गए हैं तो आप कैसे बाहर निकल सकते ...और पढ़ें

    कर्ज के दलदल में फंस गए हैं आप
    कर्ज के दलदल में फंस गए हैं आप

    HighLights

    1. कर्ज के जाल से खुद को बाहर निकालना काफी मुश्किल काम होता है।
    2. कर्ज के जाल में हम ना फंसे इसके लिए हमें सबसे पहले बे-फिजूल के खर्चों को बंद करना होगा।
    3. कर्ज से बाहर निकलने में हमारी प्रॉपर्टी हमारा काफी साथ देती है।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कई बार हम कर्ज के जाल में बुरी तरह से फंस जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह खुद की फिजूलखर्ची होता है। हमें सबसे पहले अपनी इस आदत को बदलना चाहिए। हम अपने खर्चों को पूरा करना के लिए जितनी जल्दी उधार लेते हैं उतनी जल्दी हम कर्ज के जाल से बाहर नहीं निकल पाते हैं। कई बार क्रेडिट कार्ड की लिमिट को पार कर देने की वजह से भी हम कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।

    कर्ज के जाल में फंस जाने के बाद हमें यह समझ नहीं आता है कि कि हम कर्ज से मुक्त कैसे हो सकते हैं। आइए, इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि आप किस तरह कर्ज से खुद को बाहर रख सकते हैं।

    सेविंग और प्रॉपर्टी आएगी काम

    कर्ज से बाहर निकलने में हमारी प्रॉपर्टी हमारा काफी साथ देती है। कई बार हम यह सोचते हैं कि कर्ज को चुकाने के लिए हम अलग से कोई कर्ज ले लें, यह हमारे सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। वहीं अगर आप बाहर के व्यक्ति से पैसे लेते हैं तो आपको उस पर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर या फिर बेचकर कर्ज का भुगतान करना चाहिए। इसके अलावा हम अपनी सेविंग का इस्तेमाल भी कर्ज चुकाने के लिए कर सकते हैं।

    लोन सेटलमेंट का ऑप्शन

    अगर आपने बैंक या फिर कोई वित्तीय संस्था से लोन लिया है तो आपके पास एक अच्छा ऑप्शन होता है। आप लोन सेटलमेंट का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। इस से आपका ईएमआई का बोझ हल्का हो सकता है। आप जब भी लोन सेटलमेंट का ऑप्शन चुनते हैं तो आप कोशिश करें कि आपको 50 फीसदी अमाउंट मिले। अगर ऐसा होता है तो यह आपकी काफी मुश्किल को आसान कर देगा।

    खबरें और भी

    गोल्ड कर सकता है आपकी मदद

    गोल्ड निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है । जरूरत के समय गोल्ड भी काफी काम आता है। जिस तरह हम प्रॉपर्टी को गिरवी या बेचकर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। ठीक उसी प्रकार गोल्ड को भी गिरवी रखकर या  फिर बेचकर हम अपने कर्ज को चुका सकते हैं।