सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों में Defence Stock दौड़े, चेक कर लें लिस्ट

    Updated: Fri, 09 May 2025 12:29 PM (IST)

    भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति खराब होती जा रही है। बॉर्डर एरिया में तनाव ज्यादा बढ़ने लगा है। इस बीच दोनों ही देशों के बीच इसका नेगेटिव असर दिखने लग ...और पढ़ें

    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों में Defence Stock क्यों दौड़े?
    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों में Defence Stock क्यों दौड़े?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। लेकिन इस बीच हमारे डिफेंस स्टॉक शेयर बाजार में बेहतरीन प्रर्दशन करते दिखाई दे रहे हैं। डिफेंस स्टॉक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। चलिए इनकी पूरी लिस्ट देख लेते हैं।

    इन कंपनियों में दिखा उछाल

    सभी डिफेंस स्टॉक में से दो कंपनियों के शेयर्स काफी मजबूत बनते दिखाई दे रहे हैं। इनमें भारत डायनामिक्स और पारस डिफेंस शामिल हैं। भारत डायनामिक्स में 5.79 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके साथ ही पारस डिफेंस में 5.78 फीसदी उछला है।

    इसके अलावा जेन टेक्नोलॉजीज भी लगभग 5 फीसदी बढ़ा है। इसमें 4.99 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं इनकी कीमत की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है-

    कंपनी                                  मौजूदा कीमत

    भारत डायनामिक्स                      ₹1538

    पारस डिफेंस                             ₹1437

    जेन टेक्नोलॉजीज                        ₹1406

    बीईएल                                     ₹315

    मिश्र धातु निगम                          ₹314.5

    ऊपर बताए गए सभी कंपनियों में से भारत डायनामिक्स और पारस डिफेंस के शेयर की कीमत सबसे ज्यादा है। भारत डायनामिक्स के एक शेयर की कीमत 1538 रुपये चल रही है। इसके अलावा पारस डिफेंस 1437 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

    अभी क्या है शेयर बाजार का हाल?

    आज यानी 9 मई को शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बिकवाली का माहौल है। अभी लिखते समय दोपहर 12.44 बजे बीएसई सेंसेक्स 1.06% और एनएसई निफ्टी 1.09% गिर चुका है। हालांकि ऐसी गिरावट भारतीय शेयर बाजार में विदेशी खबरों से भी हो जाती है।

    खबरें और भी

    दोपहर 12.45 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 900 अंक की गिरावट कर 79,497 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी में अच्छी खासी गिरावट है। एनएसई निफ्टी 267 अंक गिरकर 24,006 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सुबह गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट थी। सुबह 8.27 बजे गिफ्ट निफ्टी 292 अंक गिरकर 23979.00 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि विदेशी बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे थे।

    यह भी पढ़ें:-Gift Nifty Today: गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट, क्या शेयर बाजार पर तनाव का होगा असर?