सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के ऐसे 5 बाजार जहां है मोलभाव का खेल! कौड़ियों के भाव बिकते हैं लग्जरी ब्रांड्स, नाम और वहां तक पहुंचने का एड्रेस

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:34 PM (IST)

यह लेख दिल्ली के 5 प्रमुख बाजारों की जानकारी देता है। यहां आप सस्ते दामों पर कपड़े, फुटवियर और लग्जरी ...और पढ़ें

दिल्ली के सस्ते बाजार (AI Image)

दिल्ली के सस्ते बाजार (AI Image)

HighLights

  1. दिल्ली के 5 प्रमुख सस्ते बाजारों की जानकारी।

  2. सरोजिनी, जनपथ, सदर, चांदनी चौक, पालिका बाजार।

  3. सस्ते कपड़े, फुटवियर, लग्जरी ब्रांड्स, मोलभाव के टिप्स।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दिल्ली अपने इतिहास, अनोखी विरासत और आधुनिकता के साथ अपने प्रमुख बाजारों के लिए भी फेमस है। यहां के मार्केट देश-विदेश में जाने जाते हैं। दिल्ली में कुछ ऐसे भी बाजार हैं जहां सिर्फ ₹50 में अच्छे कपड़े मिल जाएंगे। अगर आप दिल्ली NCR में रहते हैं या फिर घूमने आ रहे हैं तो आपको कुछ खास बाजारों के बारे में जानना चाहिए, जहां आप लग्जरी और महंगे ब्रांड्स को भी सस्ते में बिकते देख सकते हैं। आइए प्रमुख बाजारों के बारे में जान लेते हैं, साथ ही वहां तक पहुंचने का रास्ता भी जानते हैं।

सरोजिनी नगर बाजार

सरोजिनी मार्केट दिल्ली ही नहीं पूरे देश के सबसे सस्ते बाजारों में शामिल है। यहां आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगे। कपड़ों के अलावा यहां फुटवियर, सजावट के सामान, घड़ी, पर्स, बेल्ट, कॉस्मेटिक और खिलौने मिल जाएंगे। अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो पिंक लाइन में सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन मिलेगा। एक बार यहां एक्सपीरिएंस जरूर करें।

जनपथ बाजार

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक जनपथ मार्केट कपड़े, हैंडी क्राफ्ट, जूते-चप्पल और ज्वेलरी के लिए फेमस है। यहां आपको ढेरों स्ट्रीट फूड भी मिलेंगे। यहां आपको दिल्ली के अन्य सस्ते बाजारों की तुलना में भाव थोड़े ऊंचे मिल सकते हैं, लेकिन खरीदारों की भीड़ बराबर बनी रहती है। ये बाजार दिल्ली के कैनॉट प्लेस के नजदीक है, यहां पहुंचने के लिए वायलेट लाइन पर जनपथ मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। इसके अलावा आप राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से भी पैदल जा सकते हैं।

सदर बाजार

ये दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। सदर बाजार कपड़े, खिलाने, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स, कॉस्मेटिक्स और प्लास्टिक का सामान के लिए जाना जाता है। रविवार के दिन यहां अधिक भीड़ लगती है। दिल्ली के अलावा देशभर के व्यापारी यहां से थोक माल खरीदते हैं और अपने शहरों में बेचते हैं। यहां सीधे मेट्रो से नहीं जा सकते हैं, मेट्रो से आने वाले यात्रियों के लिए सदर बाजार के सबसे नजदीक तीस हजारी मेट्रो स्टेशन और पुल बंगश मेट्रो स्टेशन हैं रेड लाइन में हैं।

चांदनी चौक

चांदनी चौक को पुरानी दिल्ली का दिल कहा जाता है। यहां आपको लाल किला और दिल्ली के कई पुरानी ऐतिहासिक विरासत देखने को मिलेंगी। इस बाजार में ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर, खिलौने, प्लास्टिक आयटम्स, ड्राई-फ्रूट्स और कॉस्मेटिक चीजें थोक और फुटकर दोनों में मिलेंगी। चांदनी चौक में लहंगे और शेरवानी की सबसे अधिक दुकानें हैं।

ये भी पढ़ें : देश के सबसे सस्ते 5 बाजार, ₹50 में जींस और ₹100 में मिल जाती हैं 4 शर्ट्स! महंगे ब्रांड्स भी यहां बिकते हैं कौड़ियों के भाव

इसके अलावा यहां आपको पारंपरिक स्ट्रीट फूड भी खूब मिलेंगे। अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो येलो लाइन के यात्रियों के लिए नजदीकी स्टेशन चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन है वहीं वायलेट लाइन के यात्रियों को लाल किला स्टेशन पर उतरना होगा।

पालिका बाजार

पालिका बाजार दिल्ली का अंडरग्राउंड मार्केट है, यहां आपको फुल एयर कंडिशनर माहौल मिलेगा। यहां कपड़े, फुटवियर, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के साथ टैटू बनाने वाले भी खूब मिलेंगे। इस बाजार में मोलभाव का खेल है, अगर आप बार्गेनिंग में माहिर हैं तो बेहद कम दामों में खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप नोएडा, गुड़गांव या किसी भी नीली-पीली रेखा से मेट्रो का सफर कर रहे हैं तो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतर कर ऊपर आ जाएं, यहीं पालिका बाजार मिलेगा।