सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dell ने भी की वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की शुरुआत, कहा- स्किल बेहतर करने के लिए ऑफिस का माहौल जरूरी

Published: Fri, 27 Sep 2024 09:27 AM (IST)

टेक्नोलॉजी कंपनी डेल (Dell) ने वर्क फ्रॉम होम मोड को खत्म करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल ही ...और पढ़ें

Dell ने ग्लोबल सेल टीम के लिए जारी किया आदेश
Dell ने ग्लोबल सेल टीम के लिए जारी किया आदेश

HighLights

  1. Dell ने वर्क फ्रॉम होम हटाने के लिए कदम उठाया।
  2. कंपनी ने सेल टीम को ऑफिस से काम करने का आदेश दिया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी डेल (Dell) ने अपने ग्लोबल सेल टीम को वापस ऑफिस से काम करने के लिए कहा। कंपनी ने कहा कि जो कर्मचारी ऑफिस से काम करने में सक्षम है उन्हें 30 सितंबर 2024 से बाद से ऑफिस आना होगा। वह 5 दिन ऑफिस से काम करेंगे।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मेमो के अनुसार कंपनी ने स्किल ग्रो करने और सहयोगात्मक माहौल का लाभ उठाने के लिए यह फैसला लिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि वर्क फ्रॉम होम यानी रिमोट मोड कभी-कभी होना चाहिए, यह नियमित तौर पर नहीं होना चाहिए।

कर्मचारी पहले तीन दिन ऑफिस आते

कंपनी अपने सेल की टीम से एक्सपेक्ट करती है कि वह पांच दिन कस्टमर और पार्टनर के साथ ऑफिस में काम करें। पहले सेल टीम 3 दिन ऑफिस से काम करते थे और 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करते थे।

डेल ने कहा है कि सेल टीम के मेंबर अगर डेल के ऑफिस नहीं जा सकते हैं तो वह रिमोट मोड में काम करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, कंपनी इन कर्मचारियों से ज्यादा जानकारी लेगी।

कोरोना महामारी के बाद से कई टेक कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम मोड शुरू किया था। लेकिन, अब कई टेक फर्म चाहती है कि कर्मचारी हफ्ते में दो से तीन दिन ऑफिस आएं। पिछले सप्ताह अमेजन डॉट कॉम ने अपने कर्मचारियों को वापस ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। कंपनी ने 3 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, RBI ने जारी कर दी हॉलिडे लिस्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।