सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अदाणी बने एशिया के 'नंबर-1' रईस, एक ही दिन में ऐसे कमा लिए 33 हजार करोड़ रुपये

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:28 AM (IST)

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदा ...और पढ़ें

    अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है?

    अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। एशिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है और वह एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों ने ग्लोबल वेल्थ के उतार-चढ़ाव की तस्वीर साफ कर दी है।

    दोनों अरबपतियों की संपत्ति में अब कितना है फासला?

    ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अदाणी की नेटवर्थ (Gautam Adani net worth in rupees) बढ़कर 92.6 अरब डॉलर (करीब 8.97 लाख करोड़ रुपये ) हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने न सिर्फ एशिया का ताज अपने नाम किया है, बल्कि दुनिया के 19वें सबसे अमीर इंसान भी बन गए हैं।
    वहीं, लंबे समय से टॉप पर काबिज रहने वाले (Mukesh Ambani net worth in rupees) मुकेश अंबानी अब 90.8 अरब डॉलर (करीब 8.43 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ खिसककर ग्लोबल रैंकिंग में 20वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, दोनों की संपत्ति में फासला 54 हजार करोड़ रुपये का ही है।

    इस साल दोनों दिग्गजों की कमाई का क्या रहा ट्रेंड?

    इस साल दोनों अरबपतियों की कमाई की कहानी बिल्कुल अलग रही है। अदाणी ग्रुप के शेयरों के शानदार प्रदर्शन ने गौतम अदाणी का खूब साथ दिया है, जिससे इस साल उनकी संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके ठीक उलट, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मिले-जुले रुझान के कारण मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 16.9 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

    गुरुवार के कारोबारी सत्र को ही देखें तो शेयर बाजार (सेंसेक्स) 123 अंक टूटकर बंद हुआ था, लेकिन इसके बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी रही। इस उछाल से सिर्फ एक दिन में या कहें कुछ घंटे में गौतम अदाणी की संपत्ति में 3.56 अरब डॉलर (33 हजार करोड़ रुपये) जुड़ गए। दूसरी तरफ, रिलायंस के शेयर लगभग सपाट बंद हुए, जिससे अंबानी की संपत्ति में केवल 7.67 करोड़ डॉलर (76.7 मिलियन डॉलर) की ही मामूली बढ़ोतरी हो सकी। शेयर बाजार के इसी उलटफेर ने रैंकिंग बदलने में मुख्य भूमिका निभाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: एक बैरल क्रूड से क्या-क्या बनता है? पेट्रोल-डीजल, ब्रश-कंघी से कपड़े तक, हर दिन कहां-कहां होता है इस्तेमाल?

    फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी हैं अमीर, गौतम अदाणी पीछे

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी से अमीर हैं लेकिन फोर्ब्स के लिस्ट के मुताबिक वह काफी पीछे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 93.9 बिलियन डॉलर (करीब 8.72 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं गौतम अदाणी की नेटवर्थ 71.3 बिलियन डॉलर (करीब 6.62 लाख करोड़ रुपये) है। जो कि मुकेश अंबानी से करीब 2 लाख करोड़ रुपये का फासला है। बता दें कि ब्लूमबर्ग पर डेली बेसिस पर नेटवर्थ अपडेट होती है जबकि फोर्ब्स कुछ अंतराल के बाद नेटवर्थ अपडेट करता है।