सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक बैरल क्रूड से क्या-क्या बनता है? पेट्रोल-डीजल, ब्रश-कंघी से कपड़े तक, हर दिन कहां-कहां होता है इस्तेमाल?

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    What is Made from Crude Oil: कच्चा तेल केवल ईंधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की रीढ़ है। एक बैरल कच्चे तेल (159 लीटर) से पेट्रोल, डीजल के अलावा टूथब्रश ...और पढ़ें

    कच्चा तेल केवल ईंधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की रीढ़ है।

    कच्चा तेल केवल ईंधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की रीढ़ है।

    HighLights

    1. एक बैरल कच्चे तेल से सैकड़ों उत्पाद बनते हैं

    2. पेट्रोल, डीजल के साथ टूथब्रश, कपड़े, एलपीजी भी

    3. कच्चे तेल की खोज, परिवहन, रिफाइनिंग मुख्य चरण

    नई दिल्ली| जमीन से निकलने वाला कच्चा तेल सिर्फ गाड़ियों का ईंधन नहीं, बल्कि हमारी पूरी लाइफस्टाइल की रीढ़ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बैरल क्रूड ऑयल से न केवल पेट्रोल-डीजल, बल्कि आपके टूथब्रश, मोबाइल बॉडी से लेकर कपड़ों जैसे सैकड़ों प्रोडक्ट्स (One Barrel Crude Oil Products) बनते हैं? रसोई गैस से लेकर सड़क बनाने वाले डामर तक, आइए समझते हैं कि कैसे यह जादुई तेल हमारी जिंदगी के हर हिस्से को चला रहा है।

    कैसे काम करती है क्रूड ऑयल की पूरी चेन?

    क्रूड ऑयल का सफर मुख्य रूप से तीन फेस में पूरी होती हैः

    • तेल की खोज: जमीन या समंदर के सीने को चीरकर कच्चा तेल बाहर निकालना।
    • सफर (Midstream): पाइपलाइन और बड़े जहाजों के जरिए इसे रिफाइनरी तक पहुंचाना।
    • सफाई और बंटवारा: रिफाइनरी में कच्चे तेल को अलग-अलग काम की चीजों में बदलना।

    एक बैरल ऑयल से क्या-क्या निकलता है?

    एक बैरल कच्चे तेल में 159 लीटर ऑयल होता है। जब एक बैरल कच्चा तेल रिफाइन होता है, तो उसका बंटवारा कुछ इस तरह होता है:

    • पेट्रोल (42%): आपकी कार और बाइक को रफ्तार (How Much Petrol from One Barrel Oil) देने के लिए।
    • डीजल (27%): बस, ट्रक और भारी मशीनों की जान।
    • जेट फ्यूल (10%): आसमान में उड़ते हवाई जहाजों का दाना-पानी।
    • नैफ्था (7%): इसी से प्लास्टिक और केमिकल्स तैयार होते हैं।
    • अन्य: एलपीजी (रसोई गैस), डामर (सड़कें बनाने के लिए), लुब्रिकेंट्स और मरीन फ्यूल।

    रोजमर्रा जिंदगी में कहां-कहां इस्तेमाल होता है क्रूड?

    शायद आपको यकीन न हो, लेकिन एक बैरल कच्चे तेल से आपकी जरूरत का इतना सामान (What is Made from Crude Oil) बन सकता है:

    • पर्सनल केयर: करीब 540 टूथब्रश और 750 कंघियां।
    • कपड़े और लाइफस्टाइल: 39 पॉलिएस्टर शर्ट, 65 प्लास्टिक कप और 170 मोमबत्तियां।
    • एजुकेशन: बच्चों के लिए 27 क्रेयॉन।
    • गैजेट्स: 11 टेलीफोन या मोबाइल की बॉडी।

    एक बैरल ऑयल से कितने किमी चल सकती है कार?

    एक बैरल तेल में इतनी ऊर्जा होती है कि उससे एक औसत कार 451 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। वहीं, अगर इससे बिजली बनाई जाए तो करीब 70 किलोवॉट-घंटा पावर जेनरेट होगी, जो एक घर की कई जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है।

    खबरें और भी

    क्रूड ऑयल सिर्फ एक ईंधन नहीं है, बल्कि आधुनिक दुनिया की 'रीढ़' है। आपके जूते के सोल से लेकर सड़क के डामर तक, हम इस ब्लैक गोल्ड के बिना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते।