सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar Vs Rupee: हाई रिकॉर्ड पर बाजार ने भारतीय करेंसी पर डाला असर, डॉलर के मुकाबले रुपया इतने पैसे चढ़ा

    By Agency Edited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:45 PM (IST)

    Dollar Vs Rupee Rate आज शेयर बाजार अपने लाइफ टाइम के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। बाजार में आई इस तेजी का असर भारतीय करेंसी पर भी देखने को मिला है। आज ड ...और पढ़ें

    हाई रिकॉर्ड पर बाजार ने भारतीय करेंसी पर डाला असर
    हाई रिकॉर्ड पर बाजार ने भारतीय करेंसी पर डाला असर

    पीटीआई, नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन स्टॉक मार्केट अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आई इस तेजी ने भारतीय करेंसी को भी बढ़त हासिल करने में मदद की है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। जबकि, सुबह रुपया 2 पैसे गिरकर खुला था।

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मजबूत अमेरिकी मुद्रा ने भारतीय मुद्रा की तेजी को नियंत्रित किया। हालांकि, निवेशक दिन में जारी होने वाले घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों के बारे में चिंतित रहे।

    भारतीय करेंसी में तेजी

    इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.08 पर कमजोर खुली और इंट्रा-डे सौदों के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 82.86 और 83.10 के बीच कारोबार किया। इसके बाद बाजार में आई तेजी ने रुपया के बढ़त हासिल करने में मदद की। अंततः डॉलर के मुकाबले रुपया 82.90 (अनंतिम) पर बंद हुई। यह पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

    बीते कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.01 पर बंद हुई।

    डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

    दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.38 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज गिरावट जी देखी जा रही है और यह 0.29 प्रतिशत गिरकर 79.69 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    खबरें और भी

    शेयर बाजार का हाल

    आज शेयर बाजार अपने लाइफ-टाइम हाई पर बंद हुआ है। आईटी शेयरों में जारी जबरदस्त खरीदारी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की। आज बीएसई सेंसेक्स 847.27 अंक या 1.18 प्रतिशत उछलकर 72,568.45 के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 247.35 अंक या 1.14 प्रतिशत चढ़कर 21,894.55 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।