सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar Vs Rupee: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय करेंसी में तेजी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे मजबूत हुआ रुपया

    By Agency Edited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 10:38 AM (IST)

    Dollar Vs Rupee Rate वर्ष 2024 का दूसरा कारोबारी हफ्ता आज से शुरू हो गया है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ भारतीय करेंसी मे ...और पढ़ें

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय करेंसी में तेजी
    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय करेंसी में तेजी

     पीटीआई, नई दिल्ली। वर्ष 2024 के दूसरे कारोबारी हफ्ते में भारतीय करेंसी में तेजी देखने को मिली है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी हफ्ते में भारतीय करेंसी बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    फॉरेक्स ट्रेडर ने भारतीय करेंसी को लेकर कहा है कि डॉलर में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय करेंसी को बढ़त हासिल करने में मदद की है।

    रुपये में तेजी

    आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.09 पर खुली। इसके बाद रुपया ग्रीनबैक के मुकाबले 83.06 पर कारोबार करने से पहले 83.04 के स्तर को छू गई, जो पिछले बंद से 9 पैसे की वृद्धि दर्ज करती है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुई।

    डॉलर इंडेक्स में तेजी

    दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.22 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज नरमी देखने को मिली है। यह 1.12 प्रतिशत गिरकर 77.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर है।

    हरे निशान पर शेयर मार्केट

    आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 73.62 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 72,099.77 पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 21,736.65 पर पहुंच गया। वहीं, एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को 1,696.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

     

    खबरें और भी