सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar Vs Rupee: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बाजार तो चमका रुपया, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे चढ़ी भारतीय करेंसी

    By Agency Edited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 04:25 PM (IST)

    Dollar Vs Rupee Rate Today आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। इस तेजी ने भारतीय करेंसी पर भी असर डाला है। रुपया 6 पैसे की बढ़त हासिल करके बंद हुआ। ...और पढ़ें

    रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बाजार तो चमका रुपया
    रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बाजार तो चमका रुपया

    एजेंसी, नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखी जा रही है। आज रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ। भारतीय रुपये में तेजी की वजह शेयर बाजार में आई तेजी को माना जा रहा है। आज निफ्टी नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्वाह ने घरेलू मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

    डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

    इंडरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.02 पर खुला और इसके बाद यह डॉलर के मुकाबले 82.91 के इंट्राडे हाई को छू गई।भारतीय करेंसी अंततः डॉलर के मुकाबले 82.95 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 6 पैसे की बढ़त दर्ज करती है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 83.01 पर बंद हुआ।

    डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

    दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.07 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज नरमी देखी जा रही है और यह 0.59 प्रतिशत गिरकर 83.07 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

    आज शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिला है।निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। आज भी बाजार अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स 349.24 अंक या 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 73,057.40 अंक पर बंद हुआ।

    खबरें और भी

    निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 22,196.95 अंक पहुंच गया। एफआईआई की ओर से सोमवार को शेयर बाजार में 754.59 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।