सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: सीमित दायरे में पहुंचा बाजार तो भारतीय करेंसी में आई भारी गिरावट, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया

By Agency Edited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 16 Jan 2024 04:34 PM (IST)

Dollar Vs Rupee Rate आज सुबह से बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। बाजार के दोनों सूचकांक लाल ...और पढ़ें

सीमित दायरे में पहुंचा बाजार तो भारतीय करेंसी में आई भारी गिरावट
सीमित दायरे में पहुंचा बाजार तो भारतीय करेंसी में आई भारी गिरावट

पीटीआई, नई दिल्ली। Dollar Vs Rupee Rate: आज भारतीय करेंसी गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस गिरावट की मुख्य वजह शेयर बाजार है। दरअसल, आज बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट ने भारतीय करेंसी पर भी असर डाला है।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर खुला था। इस गिरावट को जारी रखते हुए डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर बंद हुआ।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा। इसके अलावा डॉलर में आई तेजी और शेयर बाजार में आई गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

इंडरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.95 पर खुली और इंट्रा-डे के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 82.92 से 83.09 के दायरे में कारोबार किया। अंततः डॉलर के मुकाबले 83.09 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 23 पैसे की गिरावट को दिखाता है।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 82.86 पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.95 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर तेजी देखी जा रही है और यह 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर है।

भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

आज शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिला है। बीते दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। आज बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 73,128.77 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 65.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 22,032.30 अंक पर पहुंच गया।

एफआईआई की ओर से बुधवार को शेयर बाजार में 1,085.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।