सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस साल टॉप अरबपतियों की संपत्ति में हुई 852 अरब डॉलर की बढ़ोतरी; Musk और Zuckerberg को हुआ तगड़ा मुनाफा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 12:42 PM (GMT+05:30)

    Bloomberg Billionaires Index दुनिया के अमीरों की संपत्ति में इस साल की शुरुआत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। संपत्ति बढ़ाने के मामले में एलन मस्क और मार्क ज ...और पढ़ें

    मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क (जागरण फाइल फोटो)
    मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क (जागरण फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। 2023 की पहली छिमाही दुनिया के अरबपति के लिए काफी मुनाफे वाली रही है। इस दौरान दुनिया के टॉप 500 अरबपतियों की संपत्ति में 852 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। हर अरबपति की संपत्ति में प्रति दिन 14 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है। यह 2020 के दौरान पहली छिमाही में हुई वृद्धि से भी अधिक था।

    क्या रही संपत्ति बढ़ने की वजह?

    इस साल की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका के साथ दुनिया के शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इसका फायदा इन अरबपतियों को मिला है। अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक में गिने जाने वाले एसएंडपी500 ने इस साल की शुरुआत से अब तक 16 प्रतिशत और Nasdaq100 ने 39 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    संपत्ति बढ़ाने में Elon Musk और Mark Zuckerberg टॉप पर

    संपत्ति बढ़ाने के मामले में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग का नाम टॉप पर है। एलन मस्क की संपत्ति में इस साल की शुरुआत से अब तक 110 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस कारण उनकी संपत्ति करीब 247 अरब डॉलर पहुंच गई है और वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

    मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 58.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति करीब 104 अरब डॉलर है। वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।

    दुनिया के टॉप पांच अमीर

    इसके अलावा दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में इस साल 37.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी संपत्ति करीब 199 अरब डॉलर की हो गई है। इस लिस्ट तीसरे नंबर पर काबिज जेफ बेजोस की संपत्ति में 2023 की शुरुआत के बाद से 47.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और उनकी संपत्ति 155 अरब डॉलर हो गई है। इस साल चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद बिल गेट्स की संपत्ति 24.7 अरब डॉलर बढ़कर 134 अरब डॉलर और लैरी एलिसन की संपत्ति 40.3 अरब डॉलर बढ़कर 132 अरब डॉलर पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    भारतीय अरबपतियों को कितना हुआ फायदा

    मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 13वें पायदान पर हैं। उनकी संपत्ति 90.6 अरब डॉलर है औक इसमें 3.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अदाणी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के साथ इस साल काफी नुकसान हुआ है और उनकी संपत्ति में 60.2 अरब डॉलर की कमी आई है और 60.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21वें पायदान पर हैं।