e- Passport के लिए कैसे करें अप्लाई, किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत? यहां जानें सब कुछ
ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट जैसा ही होता है, जिसमें एक चिप में आपकी बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप से स्टोर ...और पढ़ें

e- Passport में कैसे करें अप्लाई?
HighLights
ई-पासपोर्ट में चिप में बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल होती है।
ऑनलाइन आवेदन कर पासपोर्ट सेवा केंद्र में दस्तावेज़ सत्यापित कराएं।
पहचान, पते व जन्मतिथि के प्रमाण के लिए दस्तावेज़ जमा करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: जब भी देश के बाहर कहीं विदेशी यात्रा पर आप जाते हैं तो सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट कहीं गुम गया या छूट गया है तो आप ई-पासपोर्ट (e-Passport) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। देश में अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। ई-पासपोर्ट दिखने में सामान्य पासपोर्ट की तरह ही होता है। बस इसके कवर पेज पर एक चिप लगी होती है। इसी चिप में व्यक्ति के बारे में सभी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन-से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है।
क्या होता है e-Passport?
ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दिखाई देता है। पासपोर्ट के कवर पेज पर ये चिप लगी होती है। इस चिप में व्यक्ति के बारे में निजी जानकारी दी गई होती है। इस चिप निजी जानकारी जैसे बायोमेट्रिक डेटा,फिंगरप्रिंट और व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप में स्टोर रखी जाती है।
ये सामान्य पासपोर्ट की तरह ही है, बस कवर पर नीचे की ओर छोटी-सी गोल्डन चिप बनी होती है। ये बताने में मदद करता है कि ये एक ई-पासपोर्ट है। इसके अलावा असली चिप पासपोर्ट के अंदर रहती है। ई-पासपोर्ट के लिए हर कोई आवेदन कर सकता है। फिर चाहे अब नया पासपोर्ट बना रहे हों, या इसे रिन्यूअल करवा रहे हों। हालांकि अगर ये आपके शहर में अभी तक नहीं आया है, तो आप इसे नहीं करा सकते।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अगर आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करना होगा। वहीं पुराना यूजर इसमें डायरेक्ट लॉगइन कर सकता है।
स्टेप 3- इसके बाद फॉर्म में मांगी की जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करें। फिर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट लेनी होगी।
स्टेप 4- फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई होंगे। अंत में आपका पासपोर्ट घर में डिलीवर हो जाएगा।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आपको प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे-
आइडेंटी प्रूफ
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
प्रूफ ऑफ एड्रेस
बिजली का बिल
प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ
बर्थ सेटिफिकेट
कितनी लगेगी फीस?
ई-पासपोर्ट की फीस में कोई बदलाव नहीं है। ये पहले जैसे ही है। ई-पासपोर्ट के लिए फीस कुछ इस प्रकार है
- 36 पेज वाली बुक के 1500 रुपये देने पड़ेंगे।
- 60 पेज वाली बुक के 2000 रुपये का भुगतना करना होगा।
- वहीं अगर तत्काल सेवा चुनते हैं तो ये फीस 3500 से 4000 रुपये तक बढ़ सकती है।
