सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO Interest Rate: पेंशन के रूप में कटता है एक हिस्सा, PF के साथ क्या उस पर भी मिलता है ब्याज; एक्सपर्ट ने बताया

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 06:27 PM (IST)

    EPFO Interest Rate: कर्मचारी अक्सर पूछते हैं कि क्या पीएफ के पेंशन हिस्से (ईपीएस) पर भी ब्याज मिलता है। विशेषज्ञ ने स्पष्ट किया है कि ईपीएफओ केवल ईपीए ...और पढ़ें

    EPFO पेंशन (ईपीएस) हिस्से पर ब्याज नहीं देता है

    EPFO पेंशन (ईपीएस) हिस्से पर ब्याज नहीं देता है

    HighLights

    1. ईपीएफओ पेंशन (ईपीएस) हिस्से पर ब्याज नहीं देता है।

    2. ब्याज केवल कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर मिलता है।

    3. 10 साल सेवा पर ही ईपीएस से पेंशन मिलती है।

    नई दिल्ली। EPFO Interest Rate: ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों के मन में हमेशा कई तरह के सवाल रहते हैं। कई बार पैसे की निकासी को लेकर तो कई बार पेंशन से जुड़े सवाल। दरअसल, पीएफ दो हिस्सों में कटता है। कर्मचारी का पूरा हिस्सा EPF में जाता है और नियोक्ता का एक हिस्सा EPS यानी इम्प्लॉय पेंशन स्कीम में और दूसरा EPF में। सरकार की ओर से इम जमा पर सालाना आधार पर ब्याज दिया जाता है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ईपीएफओ की ब्याज दरें तय करता है।

    साल 2025-26 के लिए भी EPFO ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। 2024-25 की ही तरह कर्मचारियों को 8.25 फीसदी का ब्याज दर मिलेगा। ब्याज दर आमतौर पर जून और जुलाई में जमा होती है। हालांकि, अभी तक FY26 की ब्याज दरें PF खाते में क्रेडिट नहीं हुई है। इन सबके बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि क्या पेंशन में जमा होने वाले पैसों पर भी ब्याज मिलता है? आइए जानते हैं।

    क्या EPFO के तहत पेंशन जमा पर भी मिलता है ब्याज?

    पेंशन पर ब्याज मिलता है या नहीं। इसे लेकर हमने पर्सनल सीएफओ कंसल्टेंट एलएलपी के फाउंडर और सीईओ सुशील जैने से संपर्क किया।

    सुशील जैन ने बताया कि EPS वाले हिस्से पर सरकार कोई ब्याज नहीं देती है। वह राशि एकत्र होती रहती है, जो आगे चलकर आपकी पेंशन की सूत्रधार बनती है। अगर आपने 10 साल या उससे ज्यादा की नौकरी पूरी कर ली हो तो। उससे कम में आपको पेंशन नहीं मिलती। आप उस पैसे को निकाल सकते हैं। सरकार ब्याज सिर्फ PF के EPF वाले हिस्से पर देती है।

    उन्होंने आगे बताया कि कंपनी अपने पीएफ का एक हिस्सा आपके EPS खाते में जमा करती है। वह अपने कंट्रीब्यूशन का 8.33% इसमें जमा करती है।

    EPFO से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए आप जागरण बिजनेस की नीचे दी गई स्टोरी को पढ़ सकते हैं। इस स्टोरी में हमने एक्सपर्ट से EPFO से रिलेटेड 10 सवाल पूछे हैं, जिसे लेकर आमतौर पर कन्फ्यूजन होती है।

    खबरें और भी

    EPFO: कब, कैसे और कितना निकाल सकते हैं पैसा, पेंशन भी पा सकते हैं क्या; एक्सपर्ट ने 10 सवालों में सब बता दिया