सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO के 3.4 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट, PF ब्याज जमा होना शुरू; इस दिन तक ऑनलाइन चेक कर सकेंगे बैलेंस

    By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

    EPFO PF Interest Credit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.4 करोड़ सदस्यों के पीएफ खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। स ...और पढ़ें

    EPFO के 3.4 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट, PF ब्याज जमा होना शुरू

    EPFO के 3.4 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट, PF ब्याज जमा होना शुरू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO PF Interest Credit) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (PF) खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सदस्य 15 जुलाई तक अपने खातों में अपडेट राशि ऑनलाइन देख सकेंगे। मांडविया ने मीडिया से कहा कि ईपीएफओ में 2.01 ‘केंद्रीकृत आइटी आधारित सेवाएं’ (CITES) लागू होने के बाद भविष्य निधि खातों तक ऑनलाइन पहुंच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

    15 जुलाई तक पासबुक में दिखेगी अपडेटेड राशि

    मनसुख मांडविया ने कहा कि,

    "वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत (PF Interest Rate 8.25%) की दर से लगभग 3.4 करोड़ सदस्य खातों में अनुमानित 1.44 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज स्वत: प्रोसेस्ड होगा। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे और फिर राशि सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी। सदस्य 15 जुलाई तक अपनी पासबुक (EPFO Passbook Update) में ब्याज जमा होने का विवरण देख सकेंगे।"

    पिछले महीने 8.25% ब्याज देने पर हुई थी मंजूरी

    पिछले महीने सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने को मंजूरी दी थी। मांडविया ने कहा कि

    "पहले सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ब्याज भुगतान की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर में पूरी होती थी। CITES लागू होने से पहले ईपीएफओ की व्यवस्था विकेंद्रीकृत थी और प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अलग डेटाबेस था। अब सभी सदस्य अभिलेखों को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में स्थानांतरित कर दिया गया है।"

    नई व्यवस्था के तहत सदस्य अब देश में किसी भी अधिकृत केंद्र से सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था बैंकिंग सेवाओं की तरह होगी, जहां ग्राहकों को किसी विशेष शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि सदस्यों को अब एकीकृत डिजिटल मंच पर अपने विवरण, पीएफ शेष राशि, दावे की स्थिति, पेंशन योग्य सेवा का रिकॉर्ड और प्राप्त लाभ की जानकारी उपलब्ध होगी।

    यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से नई दरें लागू