सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले! EPFO जल्द डालेगा खाते में ब्याज का पैसा, नए सिस्टम से होगा फास्ट ट्रांसफर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:57 PM (IST)

    EPFO Interest: ईपीएफओ जल्द ही अपने 8 करोड़ सदस्यों के पीएफ खातों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज जमा करेगा। नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड ...और पढ़ें

    जल्दी ही खाते में आएगा EPFO का ब्याज

    जल्दी ही खाते में आएगा EPFO का ब्याज

    HighLights

    1. ईपीएफओ 8 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करेगा।

    2. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर स्वीकृत।

    3. नए सिस्टम से ब्याज का पैसा तेजी से ट्रांसफर होगा।

    नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO) के करीब 8 करोड़ सदस्यों के पीएफ अकाउंट (PF Account) में जल्द ही ब्याज (Interest) का पैसा आने वाला है। अगर आप भी अपने पीएफ बैलेंस के बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, तो अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।

    किसको और कितना मिलेगा फायदा?

    ईपीएफओ ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों ( Regional Offices) को निर्देश दिया है कि वे पीएफ खातों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिओ 8.25% की दर से ब्याज जमा करना शुरू करें। इस साल मार्च में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने इस 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी थी, जिसे जून में वित्त मंत्रालय ने भी पास कर दिया था। ईपीएफ स्कीम के अनुच्छेद 60(1) के तहत अब इस पैसे को ट्रांसफर करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

    इस बार क्यों जल्दी आएगा पैसा?

    पहले पीएफ का ब्याज आने में लोगों को महीनों तक का लंबा इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि पुराना प्रोसेस काफी धीमा था। लेकिन इस बार EPFO ने अपना एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस एकीकरण (Database Integration) का काम हाल ही में पूरा कर लिया है। इस नए सिस्टम अपग्रेड की वजह से अब ट्रांसफर प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी तेज हो गया है, जिससे ब्याज का पैसा बिना किसी देरी के सीधे सदस्यों के खातों में जमा हो जाएगा।


    घर बैठे ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस:

    अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं, तो आप इन 4 आसान तरीकों से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं:

    * मिस्ड कॉल (Missed Call) के जरिए: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। दो घंटी बजने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको SMS के जरिए अपना पीएफ बैलेंस पता चल जाएगा।
    * SMS के जरिए: अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: EPFOHO UAN ENG (अगर आपको डिटेल्स अंग्रेजी में चाहिए तो)। इसे 7738299899 पर भेज दें। खाते की पूरी डिटेल आपके फोन पर SMS के रूप में आ जाएगी।
    * UMANG ऐप से: अपने स्मार्टफोन में उमंग (UMANG) ऐप खोलें। इसमें EPFO सर्च करके 'Employee Centric Services' वाले विकल्प पर जाएं। 'View Passbook' पर क्लिक करके अपना UAN और OTP डालें और अपना वर्तमान बैलेंस चेक करें।
    * EPFO पोर्टल पर: लैपटॉप या ब्राउजर पर ईपीएफओ ई-सेवा पासबुक पोर्टल (passbook.epfindia.gov.in) ओपन करें। अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा (Captcha) कोड डालकर लॉगिन करें और अपनी पासबुक में नया बैलेंस देख लें।

    खबरें और भी

    नोट: अपने UAN और पासवर्ड को तैयार रखें, क्योंकि आपका पीएफ बैलेंस किसी भी वक्त अपडेट हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: सैलरी बढ़ेगी या रिटायरमेंट का पैसा कटेगा, EPFO के नए नियम से आप पर क्या असर होगा?