सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO New Rules: सैलरी बढ़ेगी या रिटायरमेंट का पैसा कटेगा, EPFO के नए नियम से आप पर क्या असर होगा?

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    EPFO के नए नियम के तहत PF योगदान ₹15,000 की वेज सीलिंग तक सीमित कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी बढ़ेगी। हालांकि, इससे रिटायरमेंट फं ...और पढ़ें

    EPFO के नए नियम (AI-Generated Photo)

    EPFO के नए नियम (AI-Generated Photo)

    HighLights

    1. PF योगदान ₹15,000 की वेज सीलिंग तक सीमित किया गया।

    2. कर्मचारियों को अब हाथ में मिलेगी ज्यादा मासिक सैलरी।

    3. रिटायरमेंट फंड की बचत पर पड़ सकता है सीधा असर।

    नई दिल्ली: EPFO (Emplyees' Provident Fund Organisations) के नए नियम में नौकरीपेशा लोगों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब हर महीने हाथ में ज्यादा सैलेरी (Salary) आएगी या रिटायरमेंट (Retirement) के लिए होने वाली बचत कम हो जाएगी? दरअसल, नए प्रावधान के तहत PF के अनिवार्य योगदान को ₹15,000 की वेज सीलिंग तक सीमित कर दिया गया है। यानी कर्मचारी (Employees) और नियोक्ता (Employer) दोनों को अधिकतम ₹1800-₹1800 ही PF में देना जरूरी होगा, जबकि इससे ज्यादा योगदान अब पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा।

    सैलेरी पर असर?

    इस बदलाव का सबसे बड़ा असर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) पर पड़ेगा। पहले जहां ज्यादा सैलरी वाले कर्मचारियों का PF योगदान उनकी पूरी बेसिक सैलरी (Basic Salaryके आधार पर ज्यादा कटता था, अब यह कटौती ₹1800 तक सीमित हो जाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि हर महीने सैलरी से कम पैसा कटेगा और कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा कैश आएगा। खासतौर पर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले हाई सैलरी कर्मचारियों को इससे तुरंत राहत मिलेगी। यानी शॉर्ट टर्म में यह नियम आपकी मासिक आय को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

    रिटायरमेंट फंड

    हालांकि, जहां एक तरफ सैलर बढ़ने का फायदा दिखता है, वहीं दूसरी तरफ इसका असर रिटायरमेंट फंड पर पड़ सकता है। PF में जमा होने वाली रकम कम होने से लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा भी घट जाएगा। इसका मतलब यह है कि रिटायरमेंट के समय मिलने वाला कुल फंड पहले के मुकाबले छोटा हो सकता है। अगर कर्मचारी अतिरिक्त योगदान (VPF) नहीं करते हैं, तो उनकी भविष्य की वित्तीय सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है। इसलिए यह नियम उन लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है जो पूरी तरह PF पर निर्भर रहते हैं।


    कंपनियों को मिली राहत?

    नए नियम से कंपनियों को भी बड़ा फायदा मिला है। अब इन्हें कर्मचारियों के लिए PF में ₹1800 से ज्यादा योगदान देना अनिवार्य नहीं रहेगा, जिससे उनकी कुल लागत (CTC) पर नियंत्रण बना रहेगा। इससे कंपनियों के लिए सैलेरी स्ट्रक्चर मैनेज करना आसान हो जाएगा और हाई सैलरी कर्मचारियों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर, यह बदलाव नियोक्ताओं के लिए लागत घटाने और फिक्स रखने में मददगार साबित हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ITR Refund अभी तक नहीं आया ? अब इंतजार खत्म! घर बैठे 2 मिनट में ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस