Zomato वाले दीपिंदर गोयल ने CEO का पद छोड़ने के 1 महीने बाद उठाया बड़ा कदम, इस डिफेंस रोबोटिक कंपनी को खरीदा
दीपिंदर गोयल की कंपनी LAT एयरोस्पेस ने गुरुग्राम स्थित डिफेंस रोबोटिक स्टार्टअप शारंग शक्ति का अधिग्रहण किया है। गोयल ने जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल ...और पढ़ें

Zomato वाले दीपिंदर गोयल ने CEO का पद छोड़ने के 1 महीने बाद उठाया बड़ा कदम, इस डिफेंस रोबोटिक कंपनी को खरीदा
HighLights
दीपिंदर गोयल की LAT एयरोस्पेस ने शारंग शक्ति खरीदी।
अधिग्रहण स्वदेशी रक्षा क्षमताएं बनाने के लिए महत्वपूर्ण।
LAT एयरोस्पेस अगली पीढ़ी के नागरिक उड्डयन प्लेटफॉर्म बनाएगी।
नई दिल्ली। जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के वाइस चेयरमैन दीपिंदर गोयल ने एक कंपनी खरीदी है। Zomato के फाउंडर के एविएशन स्टार्टअप LAT एयरोस्पेस ने गुरुग्राम के शुरुआती स्टेज के डिफेंस रोबोटिक स्टार्टअप शारंग शक्ति को खरीदा। यह डेवलपमेंट दीपिंदर गोयल के इटरनल के ग्रुप CEO पद से हटने के एक महीने बाद हुआ है। उन्होंने 21 जनवरी को Eternal के CEO का पद छोड़ने की घोषणा की थी।
शारंग शक्ति को खरीदने के बाद गोयल ने एक पोस्ट में कहा कि भारत में सिविल एविएशन और डिफेंस सेक्टर को अक्सर अलग माना जाता है, लेकिन कोर लेवल पर, टेक्नोलॉजी ऑटोनॉमी, परसेप्शन, सेंसिंग, नेविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल सिस्टम में शेयर की जाती है।
पोस्ट कर दी जानकारी
शारंग शक्ति को खरीदने के बाद दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "यह भारत से नेक्स्ट-जेनरेशन सिविल एविएशन प्लेटफॉर्म डेवलप करने के हमारे लॉन्ग-टर्म मिशन के साथ-साथ स्वदेशी डिफेंस कैपेबिलिटी बनाने की दिशा में हमारा पहला कदम है।"
LAT Aerospace has acquired Sharang Shakti, an early-stage defence robotics startup based in Gurgaon.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) February 24, 2026
This is our first move toward building indigenous defence capabilities alongside our long-term mission of developing next-generation civil aviation platforms from India.
Civil… pic.twitter.com/10svmd25sg
दीपिंदर गोयल ने अपनी पोस्ट में कहा कि शारंग शक्ति को LAT में लाकर, हम इन क्षमताओं को पहले सिद्धांतों से इन-हाउस बना रहे हैं, जिसका मकसद समय के साथ इन्हें डिफेंस और सिविल प्रोग्राम दोनों में इस्तेमाल करना है।
दीपिंदर गोयल ने 2025 में शुरू की थी LAT एयरोस्पेस
Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने 2025 की शुरुआत में LAT एयरोस्पेस को-फाउंड किया और अब तक $20 मिलियन इन्वेस्ट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी और $50 मिलियन जुटाने के लिए भी बातचीत कर रही है।
खबरें और भी
LAT एयरोस्पेस, रीजनल एयर मोबिलिटी को बेहतर बनाने के मकसद से हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक रीजनल एयरक्राफ्ट और वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VTOL) प्लेटफॉर्म बना रही है। कंपनी ने 2024 में इसके लॉन्च की घोषणा की थी।
वहीं, 2023 में करण गोयल, चिराग सिंगला, गौरव कुमार, जितेंद्र सिंह और ऋषभ चौधरी द्वारा शुरू की गई शारंग शक्ति, एंटी-ड्रोन और एरियल थ्रेट मिटिगेशन सिस्टम डेवलप करती है, जिसमें ड्रोन डिटेक्शन रडार और इंटरसेप्टर टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- IDFC First Bank: सरकार को वापस मिले 556 करोड़ रुपये, आईडीएफसी फ्रॉड केस में आया नया मोड़; शेयरों पर दिखा असर?