सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है 'फेक वेडिंग'? भारत में बन रही मुनाफे की इंडस्ट्री, ₹14670 करोड़ का होने जा रहा मौज-मस्ती का ये मार्केट

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 05:13 PM (IST)

    फेक वेडिंग पार्टी एक थीम आधारित इवेंट है जहां बिल्कुल शादी जैसा माहौल होता है। इस तरह के आयोजन का चलन भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में नकली ...और पढ़ें

    भारत में फेक वेडिंग का क्रेज और मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।
    भारत में फेक वेडिंग का क्रेज और मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

    नई दिल्ली। भारत में शादी एक बड़ा इवेंट बन चुका है, पिछले 15 सालों में तो डेस्टिनेशन और थीम बेस्ड वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके साथ-साथ देश में 'फेक वेडिंग' (Fake Wedding) यानी फर्जी शादियों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। फर्जी शादी से आप कुछ गलत मत समझिए बल्कि यह एक मौज-मस्ती करने का बड़ा जरिया बनता जा रहा है।

    भारत में नकली शादी पार्टी का मार्केट (Fake Wedding Market) 2025 में ₹108 करोड़ रहने का अनुमान है, जो 2032 तक ₹14,670 करोड़ तक पहुंच जाएगा यानी इसमें 46 फीसदी की सीएजीआर के साथ ग्रोथ होगी। फेक वेडिंग मार्केट के बारे में और अधिक बताने से पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर यह किस तरह का आयोजन है।

    क्या है फेक वेडिंग?

    "फेक वेडिंग पार्टी" एक थीम आधारित इवेंट है जहां बिल्कुल शादी जैसा माहौल होता है। पारंपरिक विवाह समारोह की तरह खान-पीना और गीत-संगीत का पूरा इंतजाम होता है। सिर्फ दूल्हा-दुल्हन नहीं होते हैं। यह इवेंट सिर्फ मनोरंजन के लिए है और तेजी से भारत में लोकप्रिय हो रहा है। इस समारोह की एक अच्छी बात यह है कि इससे लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है।

    नकली शादी बन रही मुनाफे का मार्केट

    भारत में नकली शादी जैसे इवेंट तेजी से बढ़ रहे हैं और रोजगार व कमाई का बड़ा जरिया बन रहे हैं। कुछ अनुमान इस ओर बढ़ा इशारा कर रहे हैं।

    -2025 में फेक वेडिंग बजट इवेंट (₹1,500-₹3,000) 42.6% हिस्सेदारी बना लेंगे।

    -अकेले जेनरेशन Z (18-26 वर्ष) का मार्केट में 36.6% हिस्सा होने की उम्मीद है।

    हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली में ₹10 लाख के बजट वाली एक नकली शादी कथित तौर पर पहली ही रात में मुनाफ़े में बदल गई। यह इवेंट कैसे मुनाफे का बड़ा सौदा साबित हो रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ज़ेप्टो ने खुले तौर पर एक "ग्रेट इंडियन फेक वेडिंग" इवेंट का टीज़र जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि क्विक कॉमर्स ब्रांड भी इसे निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह मानते हैं।

    खबरें और भी