सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Festive Season में गोल्ड खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी आपके साथ कोई धोखाधड़ी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

    Gold Buying Tips फेस्टिव सीजन में कई लोग गोल्ड खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर जैसे महंगी धातु खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं त ...और पढ़ें

    Festive Season में गोल्ड खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
    Festive Season में गोल्ड खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    HighLights

    1. गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें
    2. सोने की कीमत और वजन के बारे में जानें

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन करी शुरुआत हो चुकी है। इस फेस्टिव सीजन में कई लोग गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। दरअसल, भारत में गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। खासकर लोग धनतेरस के मौके पर गोल्ड या बर्तन खरीदना पसंद करते हैं। इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है। अगर आप भी गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

    कई गोल्ड ओरिजिनल गोल्ड की कीमत पर फेक गोल्ड दे देते हैं। ऐसे में इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आपको गोल्ड खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि गोल्ड को खरीदने से पहले किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

    प्योर गोल्ड

    सोना खरीदते समय हमें उसकी शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। सोने की शुद्धता को कैरेट के जरिये मापा जाता है। देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत सबसे ज्यादा है। आपको हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क (BIS) का ही गोल्ड खरीदना चाहिए। जब भी सोने की ज्वेलरी या फिर कोई भी वस्तु खरीदते हैं तो आपको चेक करना चाहिए कि उसपर हॉलमार्क का निशान है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- घर बैठे ही मिल जाएगा PM Kisan Yojana के पैसे, मोबाइल से ही कर पाएंगे आप रजिस्ट्रेशन

    वजन

    सोने की कीमत उसके वजन पर तय होती है। देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। ऐसे में आपको गोल्ड खरीदने से पहले उसके लेटेस्ट रेट के बारे में जरूर चेक करना चाहिए। कई ज्वेलर मेकिंग चार्ज या वेस्टेज चार्ज लेते हैं। आपको इन चार्ज के बारे में भी पता होना चाहिए। यह चार्ज डिजाइन के आधार पर तय होती है।

    खबरें और भी

    बजट

    सोने की ज्वेलरी खरीदने से पहले आपको बजट का ध्यान रखना चाहिए। गोल्ड खरीदते समय समझदारी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको फाइनेंशियल तौर पर खुद को ठीक करने की जरूरत है। आप एक टारगेट सेट कर सकते हैं और उसी के आधार पर गोल्ड की ज्वेलरी खरीदें।

    सर्टिफिकेशन

    गोल्ड खरीदते समय आपको सर्टिफिकेशन के साइन पर जरूर चेक करें। इसमें आपको गोल्ड की प्योरिटी और वजन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा हॉलमार्क पर भी अवश्य ध्यान दें।

    क्रेडिट कार्ड से ना खरीदें गोल्ड

    आपको कभी भी क्रेडिट कार्ड से गोल्ड नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपको वित्तीय रूप से परेशानी खड़ी कर सकता है।  

    यह भी पढ़ें- Credit Card Charges: क्रेडिट कार्ड पर देने होते हैं ये हिडन चार्ज, अप्लाई करने से पहले जान लें पूरी डिटेल