सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Forbes India Richest List 2023: मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में किया टॉप

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 02:56 PM (IST)

    फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची प्रकाशित की है। इस लिस्ट में पहला स्थान सबसे बड़ी भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबा ...और पढ़ें

    फोर्ब्स के मुताबिक इन सभी 100 लोगों की संपत्ति को मिलकर 799 बिलियन डॉलर है।
    फोर्ब्स के मुताबिक इन सभी 100 लोगों की संपत्ति को मिलकर 799 बिलियन डॉलर है।

    HighLights

    1. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है।
    2. हुरुन की लिस्ट में भी अंबानी ने किया था टॉप।
    3. गौतम अदाणी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुआ नुकसान।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दुनिया की प्रसिद्ध बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। फोर्ब्स के मुताबिक इन सभी 100 लोगों की संपत्ति को मिलकर 799 बिलियन डॉलर है।

    कितनी है अंबानी की संपत्ति

    फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। पिछले साल इस लिस्ट में पहले स्थान पर अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी का नाम था। अब गौतम अदाणी लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

    ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, FD ब्याज दर पर की 125 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुआ अदाणी को नुकसान

    इस साल के शुरुआत में अदाणी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक नकारात्मक रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में अदाणी की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई थी और यही कारण है कि गौतम अदाणी की संपत्ति में गिरावट आई है।

    हालांकि अब अदाणी की संपत्ति में काफी सुधार हुआ लेकिन उनके परिवार सहित उनकी कुल संपत्ति गिरकर 68 बिलियन डॉलर हो गई है।

    फोर्ब्स एशिया की एशिया वेल्थ एडिटर और इंडिया एडिटर नाज़नीन करमाली ने कहा कि

    भारत बुलंदियों पर है और वैश्विक निवेशकों द्वारा इसे एक आकर्षक स्थान माना जाता है। उस उछाल ने इस साल भारत के 100 सबसे अमीरों के विशिष्ट क्लब को और भी विशिष्ट बना दिया है, न्यूनतम नेटवर्थ के साथ कटऑफ बढ़कर रिकॉर्ड 2.3 बिलियन डॉलर हो गई है।

    हुरुन की लिस्ट में भी अंबानी टॉप पर

    अभी हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List) भी जारी की गई थी। इस लिस्ट में भी मुकेश अंबानी ने पहला स्थान प्राप्त किया था।

    खबरें और भी

    साल दर साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में चार गुना की वृद्धि हुई है। 2014 में अंबानी की संपत्ति 165,100 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर लगभग 808,700 करोड़ रुपये हो गई है।

    ये भी पढ़ें: Hurun India Rich List 2023: मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी में सबसे अमीर कौन?

    इस आधार पर तैयार की गई है लिस्ट

    फोर्ब्स की यह लिस्ट परिवारों, व्यक्तियों, स्टॉक एक्सचेंजों, विश्लेषकों और भारत के नियामक निकायों से एकत्रित शेयरधारिता और वित्तीय विवरणों के डेटा का उपयोग करके तैयार की गई है। इन अमीरों की संपत्ति की गणना 22 सितंबर तक स्टॉक की कीमतों और विनिमय दरों के आधार पर तय की गई है।

    ये हैं टॉप 10 अमीरों का नाम और उनकी संपत्ति

    नाम संपत्ति
    मुकेश अंबानी 92 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    गौतम अदाणी 68 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    शिव नादर 29.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    सावित्री जिंदल 24 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    राधाकिशन दमानी 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    साइरस पूनावाला 20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    हिंदुजा परिवार 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    दिलीप सांघवी 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    कुमार बिड़ला 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर
    शापूर मिस्त्री और परिवार 16.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर