Adani US Case: 'मैंने केस खत्म करने के लिए कोई डील नहीं की', अदालत ने पूछे थे सुलगते सवाल; अदाणी ने दिया जवाब
गौतम अदाणी ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा उनके खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज करने के पीछे किसी भी सौदे या समझौते से इनकार किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क को ...और पढ़ें

गौतम अदाणी ने अमेरिकी आपराधिक मामले में डील से इनकार किया।
HighLights
गौतम अदाणी ने अमेरिकी आपराधिक मामले में डील से इनकार किया।
न्याय विभाग ने अदाणी के खिलाफ आपराधिक आरोप खारिज किए थे।
न्यूयॉर्क कोर्ट के आदेश पर अदाणी ने हलफनामा दाखिल किया।
नई दिल्ली। अमेरिका में अदाणी के खिलाफ आपराधिक (Adani US Criminal Case) मामले को खत्म करने के लिए अदालत ने उनस सुलगते सवाल पूछे थे। अब उन्हीं सवालों के जवाब भारतीय अरबपति गौतम अदाणी ने दिए हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस बात से इनकार किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक आरोप को खारिज करने के अमेरिकी न्याय विभाग के कदम के पीछे कोई वादा, समझौता या डील थी।
उन्होंने एक हलफनामा में कहा है कि उन्हें इस फैसले से जुड़े किसी भी लेन-देन की जानकारी नहीं थी। अदाणी की ओर से यह हलफनामा न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 8 जुलाई के आदेश के जवाब में दाखिल किया गया था।
कोर्ट ने अडानी से शपथ लेकर यह बताने को कहा था कि क्या उन्हें आरोप खारिज करने से जुड़े किसी वादे, ऑफर या समझौते के बारे में जानकारी थी।
कोर्ट ने अदाणी से मांगा था जवाब
यह हलफनामा न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी जिला कोर्ट के 8 जुलाई के आदेश के जवाब में दायर किया गया था। कोर्ट ने अदाणी से शपथ लेकर यह बताने को कहा था कि क्या उन्हें आरोप पत्र (indictment) को खारिज करने से जुड़े किसी वादे, ऑफर या समझौते के बारे में जानकारी थी।
गौतम अदाणी ने कहा कि उन्हें इस मामले को खारिज करने के संबंध में किसी के भी द्वारा "किसी भी चीज का वादा करने, ऑफर देने, मांगने, पाने, सहमति देने या स्वीकार करने" के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
खबरें और भी
अदाणी पर लगे थे ये आरोप
न्याय विभाग ने बाइडेन प्रशासन के दौरान 2024 में दायर आरोपों को खारिज करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इन आरोपों में गौतम अदाणी और सात अन्य लोगों पर भारतीय अधिकारियों को बिजली आपूर्ति के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए लगभग 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने और अमेरिकी बाजारों से पूंजी जुटाते समय निवेशकों को गुमराह करने की योजना में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।
अदाणी ग्रुप की प्रस्तावित अमेरिकी निवेश योजनाओं को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए, गौतम अदाणी ने कहा कि अमेरिका में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के समूह के इरादे की सार्वजनिक घोषणा 13 नवंबर, 2024 को ही कर दी गई थी, यानी आरोप पत्र (indictment) सार्वजनिक होने से पहले ही।
हलफनामे के अनुसार, अदाणी के कानूनी सलाहकारों, सुलिवन एंड क्रॉमवेल एलएलपी (Sullivan & Cromwell LLP) ने अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और एक श्वेत पत्र (white paper), विशेषज्ञ रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज सौंपे।