यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Godrej Family Tree: दो लोगों ने रखी थी नींव, आज इतने लोग संभालते हैं कारोबार; बंटवारे के बाद किसे क्या मिलेगा
Godrej Family Tree देश के सबसे पुराने व्यापारिक घरानों में से एक गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) इन दिनों चर्चा में है। दरअसल गोदरेज ग्रुप के बंटवारे को ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हमने या तो पोस्टर-विज्ञापन में या फिर घर में गोदरेज का लोगो देखा होगा। गोदरेज काफी पुराना ब्रांड है। आज के समय में यह कंपनी भारत के साथ विदेश में भी व्यापार करता है। यह देश की आजादी से पहले का कारोबारी घराना है। गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की स्थापना 127 साल पहले हुई थी।
वर्तमान में गोदरेज ग्रुप की वैल्यू 2.34 लाख करोड़ रुपये है। गोदरेज ग्रुप अभी चर्चा में है। दरअसल, ग्रुप को दो वर्गों में बांटा जाएगा। इस बंटवारे को गोदरेज परिवार (Godrej Family) ने मंजूरी दे दी है। आज हम आपको बताएंगे कि गोदरेज परिवार कितना बड़ा है और इस बंटवारे के बाद परिवार के किस सदस्य को कौन-सी कंपनी और जिम्मेदारी मिली है।

गोदरेज परिवार में कितने सदस्य हैं?
गोदरेज ग्रुप की शुरुआत वर्ष 1897 में हुई थी। इस ग्रुप की स्थापना अर्देशिर गोदरेज और उनके भाई पिरोजशाह ने मिलकर की थी। इसके बाद ग्रुप की बागडोर पिरोजशाह के बच्चों सोहरब, दोसा, बुरजोर और नवल ने संभाली। बता दें कि अर्देशिर गोदरेज के बच्चे नहीं थे।
पिरोजशाह के बच्चों के बाद ग्रुप की जिम्मेदारी बुरजोर के बेटे आदि और नादिर गोदरेज, नवल के बच्चे जमशेद और स्मिता के साथ दोसा के बेटे रिशद ने संभाली। अब इन्हीं पांच लोगों ने गोदरेज ग्रुप के बंटवारे को मंजूरी दी है।
खबरें और भी
किसके पास कौन-सी कंपनी?
ग्रुप के बंटवारे को लेकर इन पांचों के बीच समझौता हुआ है। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की जिम्मेदारी 82 साल के आदि गोदरेज और उनके भाई 73 साल के नादिर गोदरेज मिली है। वहीं, जमशेद और बहन स्मिता को नॉन लिस्टेड कंपनियों की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ उन्हें लैंड बैंक भी दिया गया है। गोदरेज ग्रुप के पास मुंबई में 3400 एकड़ का लैंड बैंक है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: EPFO Interest Rate: कभी 12 फीसदी और 10 फीसदी भी मिला था ईपीएफ पर ब्याज, किस साल मिला सबसे ज्यादा इंटरेस्ट
किसके पास कौन-सी जिम्मेदारी?
- गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज हैं।
- नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के अध्यक्ष हैं।
- गोदरेज एंड बॉयस में जमशेद की हिस्सेदारी है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार रिशद की कंपनी में कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं है।
गोदरेज फैमिली की आने वाली पीढ़ी में कौन-कौन है?
- आदि गोदरेज की दो बेटी तान्या, निसबा के साथ उनका बेटा पिरोजशाह हैं।
- नादिर गोदरेज के बेटे सोहरब, बुरजिस और होरमजद है।
- जमशेद गोदरेज के दो बच्चे रैका और नवरोज हैं।
- वहीं स्मिता की बेटी फ्रेयान और नायरिका हैं।
- रिशद गोदरेज ने शादी नहीं की है।
गोदरेज ग्रुप का करोबार कितना बड़ा है?
गोदरेज ग्रुप की शुरुआत ताले बनाने से हुई थी। इसके बाद कंपनी ने स्वदेशी आंदोलन से प्रेरणा लेकर दुनिया का पहला वेजिटेबल ऑयल वाला साबुन बनाया था। इसके बाद धीरे-धीरे कंपनी ने अपना विस्तार किया। वर्तमान में कंपनी का बिजनेस 90 से ज्यादा देशों में फैला है।
गोदरेज ग्रुप का बिजनेस एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट, अंतरिक्ष से लेकर कंज्यूमर सेक्टर तक फैला हुआ है। इस समूह की मुख्य कंपनियों में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज इंजीनियरिंग, गोदरेज रियल एस्टेट, एयरोस्पेस, सिक्योरिटी सॉल्यूशन, अप्लायंसेस और एग्री प्रोडक्ट्स शामिल है।
गोदरेज ग्रुप की पांच कंपनियां - गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties), गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) और एस्टेक लाइफ साइंसेज (Astech Life Sciences) शेयर बाजार में सूचीबद्ध है।
