सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Godrej Group Split: 127 साल पुरानी गोदरेज के बंटवारे पर लगी परिवार की मुहर, जानें किसके हाथ में है किस कंपनी की बागडोर

    Updated: Wed, 01 May 2024 12:21 PM (IST)

    Godrej Family Split गोदरेज ग्रुप की शुरुआत आजादी से पहले हुई है। इसे देश के सबसे पुराने वाले कारोबारी घरानों में शामिल किया जाता है। गोदरेज ग्रुप (God ...और पढ़ें

    Godrej Group Split: बंट गई 127 साल पुरानी गोदरेज
    Godrej Group Split: बंट गई 127 साल पुरानी गोदरेज

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गोदरेज फैमिली (Godrej Family) जिसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल किया जाता है। एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बता दें कि गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) 127 साल पुराना है। अब इस ग्रुप को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

    गोदरेज कंपनी किस सेक्टर में करता है कारोबार

    गोदरेज कंपनी की स्थापना 1897 में अर्देशिर गोदरेज ने की थी। यह पेशे से वकील थे पर बाद नें वकालत छोड़कर उन्होंने ताला बनाने का बिजनेस शुरू किया। उनके द्वारा बनाए गए ताले मजबूत के साथ किफायती भी थे।

    इसके बाद उन्होंने साबुन बनाना शुरू किया। उन्होंने स्वेदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर सबसे पहला एनिमल-फैट-फ्री साबुन बनाया। उन्होंने इस साबुन का नाम छवि दिया।

    1923 में जब मुंबई में चोरी की मामलों में तेजी देखने को मिली तब उन्होंने इस मौके का फायदा उठाकर अलमारी बनाना शुरू किया। इस अलमारी में उन्होंने लॉकर की सुविधा दी जो लोगों को खूब पसंद आई।

    इस तरह धीरे-धीरे गोदरेज कंपनी ने अपने व्यापार में तेजी लाई और कई सेक्टर में अपने कारोबार को शुरू किया।

    अगर गोदरेज कंपनी के सेक्टर की बात करें तो गोदरेज ग्रुप का व्यापार कई सेक्टर में फैला है। कंपनी का दबदबा एग्रीकल्चर,रियल एस्टेट, रिटेल और स्पेस सेक्टर में भी है। इसका वैल्यूएशन लगभग 2.34 लाख करोड़ रुपये है।

    वर्तमान में कंपनी 50 से ज्यादा देशों में बिजनेस कर रही है। इसके अलावा गोदरेज ग्रुप में 20 से ज्यादा कंपनियां है।    

    यह भी पढ़ें- Rule Change From 1st May: LPG Cylinder से लेकर Saving Account तक हो गए बड़े बदलाव, आपके बजट पर पड़ेगा सीधा असर

    गोदरेज ग्रुप के बंटवारे में किसे क्या मिला

    गोदरेज ग्रुप के बंटवारे (Godrej Group Split) पर परिवार द्वारा हस्ताक्षर किया गया, उसके बाद ऐलान किया गया। गोदरेज ग्रुप का बंटवारा दो पक्ष में हुआ है। एक पक्ष 82 वर्षीय आदी गोदरेज और उनके 73 वर्षीय भाई नादिर का है वहीं दूसरे पक्ष में 75 वर्षीय जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज हैं।

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बाजार में लिस्टिंग कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties), गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) और एस्टेक लाइफ साइंसेज (Astech Life Sciences) की जिम्मेदारी आदि गोदरेज और उनके भाई  नादिर गोदरेज को दी गई है।  

    खबरें और भी

    गोदरेज ग्रुप की नॉन-लिस्टिड कंपनियों की जिम्मेदारी जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज को मिली। इसके अलावा इन्हें लैंड बैंक (Land Bank) भी मिला है। लैंड बैंक में मुंबई में 3,400 एकड़ की जमीन भी शामिल है।

    गोदरेज ग्रुप में कौन-किस पायदान पर हैं

    • जमशेद गोदरेज गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।
    • स्मिता गोदरेज की बेटी न्यारिका होल्कर गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह जिसमें गोदरेज एंड बायस और सहयोगी कंपनियां शामिल हैं उसकी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगी।
    • नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के चेयरपर्सन होंगे। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रापर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज शामिल है।

    इस बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों ने ग्रुप के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। आदी और नादिर गोदरेज ने गोदरेज एंड बायस के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। वहीं, जमशेद गोदरेज ने जीसीपीएल और गोदरेज प्रापर्टीज के बोर्ड से रिजाइन किया है। 

    यह भी पढ़ें- Godrej Group: ताले से शुरू हुआ कारोबार आज साबुन से लेकर अंतरिक्ष तक पहुंचा, ऐसा रहा 127 साल पुराने गोदरेज का सफर