यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान पर स्ट्राइक के बाद क्या रहा सोने का भाव, चांदी के दाम में भी हुआ बदलाव
देर रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ चुका है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार इससे बे ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। इस बीच दोनों ही देशों की अर्थव्यवस्था पर सभी का ध्यान जा रहा है। राहत की बात ये है कि भारतीय शेयर बाजार पर इस खबर का असर नहीं दिख रहा है।
ये देखा गया है कि जब कभी कहीं युद्ध जैसी स्थिति बनती है, या विश्व अर्थव्यवस्था पर तनाव ज्यादा बढ़ जाता है, तब सोने की कीमत पर सबसे ज्यादा असर दिखता है। ऐसे समय में लोग ज्यादा से ज्यादा सोने में निवेश करते हैं, क्योंकि सोना ऐसी स्थिति में सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन, पाकिस्तान पर स्ट्राइक का सोने के दाम पर खास असर नहीं पड़ा है। आज एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर सोने का दाम गिरा है।
Gold Price Today: क्या रहा आज सोने का भाव?
एमसीएक्स पर आज दोपहर 1:37 बजे 24 कैरेट सोने का दाम 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसकी कीमत में 559 रुपये की गिरावट आई है। वहीं पिछले महीने सोने का दाम जीएसटी समेत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सोने पर 3 फीसदी जीएसटी लगता है।
Silver Price Today: चांदी की कीमत कितनी रही?
आज 7 अप्रैल के दिन चांदी के दाम भी मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी का दाम 78 रुपये गिरा है। दोपहर 1:41 बजे चांदी की कीमत 96,552 रुपये प्रति किलो चल रही है।
खबरें और भी
गहना बनाने के लिए कितना कैरेट सही है?
अगर आप सोने से कोई आभूषण या गहने बनाना चाहते हैं, तो 22 कैरेट सबसे बेस्ट माना जाता है। इसकी वजह ये है कि 24 कैरेट सोने में लचीलापन अधिक होता है। इसलिए इसके टूटने का डर रहता है। लोग ज्यादातर सोने का आभूषण या गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं।
22 कैरेट में लगभग 91.67 फीसदी सोना होता है। बाकी इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इससे ये आभूषण बनाने के लिए कठोर बन जाता है। इनमें अन्य धातु जैसे जस्ता, निकल इत्यादि का मिश्रण होता है।
इस डिजिटलाइज दुनिया में आज आप फोन और इंटरनेट के माध्यम से गोल्ड आसानी से खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड के जरिए आप 10 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं। हालांकि आपको इसमें 10 रुपये जितना ही गोल्ड मिलता है।
