सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold-Silver Price: बदल गए सोने-चांदी के दाम, चेक करें आज आपके शहर में क्या है गोल्ड की कीमत

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 06 Feb 2024 05:27 PM (IST)

Gold-Silver Latest Price भारत में गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह निवेश के लिए भी काफी ...और पढ़ें

बदल गए सोने-चांदी के दाम (जागरण फोटो)
बदल गए सोने-चांदी के दाम (जागरण फोटो)

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: भारत में गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह निवेश के लिए भी काफी पसंद किया जाता है।

कारोबारी दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हो रहे ट्रेडिंग के हिसाब से तय किया जाता है। आज भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के नई कीमत जारी हो गए हैं।

सस्ता हुआ सोना

विदेशी बाजारों से मंदी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 150 रुपये गिरकर 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले बंद में सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा

विदेशी बाजारों से मंदी के संकेत लेते हुए, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।

कम हुई चांदी के दाम

आज चांदी भी 600 रुपये गिरकर 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबार में यह 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 22.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्या है आपके शहर में सोने की कीमत

  • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,150 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,000 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,000 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,600 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,000 रुपये है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,000 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,150 रुपये है।
  • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,150 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,050 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,150 रुपये है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।