सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold-Silver Price: बदल गए सोने-चांदी के रेट, जानें अब कितनी है आपके शहर में गोल्ड प्राइस

By Agency Edited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 29 Feb 2024 05:30 PM (GMT+05:30)

Gold-Silver Latest Price आज भी देश में सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली के सर्राफा बाजार ...और पढ़ें

बदल गए सोने-चांदी के रेट (जागरण फोटो)
बदल गए सोने-चांदी के रेट (जागरण फोटो)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज फरवरी महीने खत्म हो गया है। महीने के आखिरी दिन देश के सभी शहरों में सोने-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं।

चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में गोल्ड की कीमत क्या है।

क्या है आपके शहर में सोने का रेट

  • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,990 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,380 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,990 रुपये है।

  • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,990 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,880 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,990 रुपये है।
  • नागपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।
  • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,880 रुपये है।
  • पुणे में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।
  • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,830 रुपये है।
  • बैंगलोर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।

वायदा कारोबार में सोना-चांदी

गुरुवार को सोने की कीमत 95 रुपये उछलकर 62,344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 95 रुपये या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 62,344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 12,957 लॉट का कारोबार हुआ।

वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 697 रुपये बढ़कर 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 561 लॉट में 697 रुपये या 1.01 प्रतिशत बढ़कर 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,034 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 5 अमेरिकी डॉलर अधिक है। इसके अलावा, चांदी 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।