सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2000 के नोट को लेकर इस बैंक ने जारी किया अपडेट, ग्राहकों को डिपॉजिट में नहीं आएगी परेशानी

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 10:00 AM (IST)

    HDFC Bank Update on 2000 Note Exchange एचडीएफसी बैंक की ओर से ईमेल भेजा है जिसमें 2000 के नोट को एक्सचेंज करने के बारे में बताया है। साथ ही बैंक द्वार ...और पढ़ें

    HDFC Bank 2000 rs Note Update: एचडीएफसी बैंक ने ईमेल में ग्राहकों को नोट डिपॉजिट के बारे में बताया है।
    HDFC Bank 2000 rs Note Update: एचडीएफसी बैंक ने ईमेल में ग्राहकों को नोट डिपॉजिट के बारे में बताया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India/RBI) की ओर से 2000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया है। साथ ही लोगों अपने पास मौजूद 2000 के नोट को बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक समय दिया है।

    इसे लेकर देश के निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को एक मेल भेजा गया है, जिसमें तीन बिंदुओं आरबीआई की ओर से लिए गए फैसले को समझाया गया है।

    एचडीएफसी बैंक ने मेल में क्या कहा?

    एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को कहा गया कि आपकी सुविधा और विश्वास हमारे लिए सर्वोपरि है। हम आपको आरबीआई की ओर से जारी किए गए 2000 के बैंकनोट के बारे में अपडेट देना चाहते हैं।

    1. कानूनी रूप से वैध

    बैंक की ओर से कहा गया कि 2000 का नोट अभी भी लीगल टेंडर है। आप लेनदेन करने के लिए कहीं भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और किसी अन्य व्यक्ति से भुगतान के रूप में स्वीकार भी कर सकते हैं।

    2.आसानी से डिपॉजिट

    एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को कहा कि किसी भी संख्या में 2000 के नोट बैंक में 30 सितंबर तक डिपॉजिट कर सकते हैं। हालांकि, आपको यहां पर नोट जमा करने के लिए आरबीआई के नियमों का पालन करना होगा। 50,000 से अधिक के नोट जमा करते हैं तो पैन दिखाना होगा।

    खबरें और भी

    3.आसानी से एक्सचेंज

    बैंक की ओर से कहा कि देश भर में मौजूद किसी भी ब्रांच पर जाकर आसानी से 23 मई,2023 से लेकर 30 सितंबर, 2023 के बीच जाकर अधिकतम 20,000 रुपये या 10 दो हजार रुपये के नोट बदल सकते हैं।

    एसबीआई और पीएनबी भी जारी कर चुके हैं एडवाइजरी

    देश के दो बड़े सरकार बैंक एसबीआई और पीएनबी भी 2000 रुपये का नोट बदले को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुके हैं। बैंक की ओर से कहा गया है कि 2000 नोट एक्सचेंज करने के लिए कोई भी फॉर्म या स्लिप नहीं भरनी होगी और न ही कोई भी आईडी कार्ड दिखाना होगा।