सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, चेक करें लिस्ट में भारत का कौन-सा स्थान

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 01:42 PM (IST)

    2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया भर के कुल 6 देशों ने टॉप पर रहने का दावा किया है। इन देशों ने दावा किया है कि वे सबसे पावरफुल पासपोर्ट के साथ अ ...और पढ़ें

    2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली
    2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया भर के कुल 6 देशों ने टॉप पर रहने का दावा किया है। इन देशों ने दावा किया है कि वे सबसे पावरफुल पासपोर्ट के साथ अपने नागरिकों को 227 में से 194 देशों के लिए वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाते हैं।

    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में यूरोपीय संघ के चार सदस्य देश फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन अपनी खास जगह बनाते हैं। ये देश जापान और सिंगापुर जैसे एशियाई देशों के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं।

    2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पहला स्थान बरकरार

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में हमेशा से टॉप पर रहे दो एशियाई देश इस बार भी टॉप पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। ये देश जापान और सिंगापुर हैं।

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पर टॉप 10 में यूरोपीय देशों को जगह मिली है। दक्षिण कोरिया फिनलैंड और स्वीडन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ये तीनों देश 193 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं।

    तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं। ये देश 192 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं।

    यूके का पासपोर्स हुआ और भी ज्यादा पावरफुल

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पर यूनाइटेड किंगडम की रैंकिंग पिछले साल 6वें स्थान से दो रैंक ऊपर चढ़कर इस साल चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यूके 191 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करता है।

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का स्थान

    2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान पर है। भारत का पासपोर्ट 62 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाता है। भारत के पासपोर्ट के साथ थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरीशस, श्रीलंका और मालदीव जैसे जगहों की यात्रा की जा सकती है।

    ये भी पढ़ेंः 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगा इन लोगों का Sukanya Samriddhi और PPF अकाउंट, जानिए क्या है वजह

    नए साल के साथ वीजा- मुक्त यात्रा हुई बेहतर

    नए साल के साथ ही वीजा- मुक्त यात्रा बेहतर हुई है। लिस्ट में टॉप पर रहने वाले देशों के पासपोर्ट के साथ अब 166 से ज्यादा जगहों की यात्रा की जा सकती है। बिना वीजा के देशों तक पहुंचने का यह आंकड़ा 2006 में 58 से लगभग दोगुना होकर 2024 में 111 हो गई है।

    खबरें और भी