सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिस दुबई पर ईरान कर रहा हमला, वहां मुकेश अंबानी के 1 नहीं 2 विला; कीमत इतनी कि आम इंसान की कट जाएं 7 पुश्तें!

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

    मुकेश अंबानी के दुबई में दो आलीशान विला हैं, जिनकी कुल कीमत 238 मिलियन डॉलर (लगभग 22 हजार करोड़ रुपये) है। ये विला पाम जुमेराह पर स्थित हैं, जिनमें 10 ...और पढ़ें

    जिस दुबई पर ईरान कर रहा हमला, वहां मुकेश अंबानी के 1 नहीं 2 विला; कीमत इतनी कि आम इंसान की कट जाएं 7 पुश्तें!

    जिस दुबई पर ईरान कर रहा हमला, वहां मुकेश अंबानी के 1 नहीं 2 विला; कीमत इतनी कि आम इंसान की कट जाएं 7 पुश्तें!

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी के दुबई में दो आलीशान विला हैं।

    2. पाम जुमेराह पर स्थित, कुल कीमत 22 हजार करोड़ रुपये।

    3. पहला विला 2022 में अनंत अंबानी को उपहार में दिया।

    नई दिल्ली। इस समय मीडिल ईस्ट में तबाही का मंजर है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध जारी है। इसकी चपेट में अन्य खाड़ी देश भी आ गए हैं। ईरान उन देशों को भी निशाना बना रहा हैं जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। इसमें UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात भी हैं। इस संघर्ष के बाद यूएई में रहने वाले बड़े-बड़े बिजनेस और वहां निवेश करने वाले अरबपतियों की चर्चा हो रही है। इस लिस्ट में एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Dubai Property) का भी नाम है।

    वेसे मुकेश अंबानी के भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रोपर्टी है। लेकिन आज हम आपको उनकी दुबई वाली प्रॉपर्टी के बारे में बताएंगे। मुकेश अंबानी ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में निवेश कर रखा है। यहां पर उन्होंने प्राइवेट विला खरीद रखा है। आइए जानते हैं उन्होंने कब यह खरीदारी की थी और इसकी खासियत क्या है?

    2022 में मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा था विला

    मुकेश अंबानी साल 2022 में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी थी। उन्होंने अगस्त 2022 में पेड़ के आकार वाले पाम जुमेराह आइलैंड पर एक बीच विला खरीदा था।

    यह प्रॉपर्टी लगभग 80 मिलियन डॉलर में गुपचुप तरीके से खरीदी गई थी, जो उस समय दुबई की अब तक की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील थी। इसे उन्होंने अपने बेटे अनंत को तोहफे में दिया गया। यह आशियाना, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी के सबसे महंगे विला में से एक माना जा सकता है।

    3,000 वर्ग फीट के विशाल दायरे में फैला यह आलीशान विला, इस इंसानों द्वारा बनाए गए द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इसमें 10 बेडरूम, डाइनिंग एरिया से जुड़ा एक ओपन किचन, इनडोर और आउटडोर पूल, एक सैलून, एक बार और एक स्पा है। इसकी सबसे खास बातों में से एक है 70 मीटर लंबे प्राइवेट बीच तक सीधी पहुंच।

    खबरें और भी

    इस विला को खरीदने के कुछ महीनों बाद ही मुकेश अंबानी ने पाम जुमेराह में ही 163 मिलियन अमेरिकी डॉलर में समुद्र के किनारे एक और विला खरीदा था। दोनों प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए मुकेश अंबानी ने 238 मिलियन डॉलर (आज के समय भारतीय रुपये में इसकी कीमत 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए थे।

    पाम जुमेराह है दुबई का सबसे पॉश इलाका

    पाम जुमेराह दुनिया के कुछ सबसे मशहूर और अमीर लोगों का घर है। ताड़ के पेड़ के आकार के इस इंसानी तौर पर बनाए गए द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्से में मौजूद मुकेश अंबानी के आलीशान विला में करीब 10 बेडरूम, सात खास सुविधाओं वाला एक प्राइवेट स्पा, और अंदर और बाहर दोनों तरफ पूल हैं।

    इसके अलावा, इस विला को खूबसूरत, बेहतरीन कलाकृतियों और इटैलियन मार्बल से सजाया गया है। उम्मीद है कि अंबानी परिवार जल्द ही 3,000 वर्ग फुट के इस आलीशान घर की मरम्मत करवाएगा। इस विला की सुरक्षा की जिम्मेदारी अंबानी परिवार के करीबी दोस्त और कॉर्पोरेट मामलों के डायरेक्टर परिमल नथवानी संभाल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या है प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल, जो 22 रुपये तक हुआ महंगा; आपकी जेब पर बढ़ोतरी का सीधा पड़ेगा असर