सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना UAN नंबर के भी आसानी से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 01:39 PM (IST)

    बुढ़ापे के समय भी इनकम को जारी रखने के लिए पीएफ बहुत कारगार साबित होता है। पीएफ के जरिये हम रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सिक्योर कर सकते हैं। अगर आप ...और पढ़ें

    बिना UAN नंबर के भी आसानी से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस
    बिना UAN नंबर के भी आसानी से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

    HighLights

    1. पीएफ फंड एक निवेश निधि है।
    2. नियमित समय पर पीएफ बैलेंस को चेक करना चाहिए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation- EPFO) अपने से जड़े सभी सदस्यों को यूनीवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number- UAN) देता है। इसके मदद से कोई भी अपने पीएफ फंड में जमा राशि के बारे में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वह फंड से पैसे भी निकाल सकते हैं।

    पीएफ फंड एक निवेश निधि है। इसमें कर्मचारी के साथ कंपनी द्वारा भी योगदान दिया जाता है। इसके अलावा फंड में जमा राशि पर सरकार द्वारा ब्याज दिया जाता है। पीएफ फंड कई प्रकार के होते हैं। आपने रिकॉग्नाइज्ड प्रोविडेंट फंड Recognized Provident Fund (RPF), अनरिकॉग्नाइज्ड प्रोविडेंट फंड (UPF) पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या फिर इम्प्लोई प्रोविडेंट फंड (EPF) में से किसी भी फंड में निवेश किया है तो आपको नियमित समय पर अपने पीएफ बैलेंस को चेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- EPFO बिना UAN के भी PF अकाउंट से पैसा निकालने की देता है सुविधा, स्टेप बाय स्टेप जानें पूरा प्रोसेस

    पीएफ बैलेंस को चेक करने के लिए आपके पास यूएन नंबर (UAN Number) होना चाहिए। अगर आपके पास यूएन नंबर नहीं है या फिर आप भूल गए हैं तब भी आप आसानी से पीएफ फंड के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। आज हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं।

    पीएफ बैलेंस कैसे करें चेक

    • आपको सबसे पहले ईपीएफओ के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
    • इसके बाद आपको टू नो ईपीएफ बैलेंस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
    • इसके बाद epfoservices.in/epfo/ का पेज ओपन होगा। यहां आपको “Member Balance Information” को सेलेक्ट करना है।
    • अब आपने राज्य के साथ बाकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • आपको अपने आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
    • इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करने के बाद आप पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    यूएन नंबर क्या है

    यूएन नंबर 12 डिजिट का यूनिक नंबर है। इसकी मदद से आप आसानी से पीएफ स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। ईपीएफ अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए भी इस नंबर की जरूरत पड़ती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- EPF अकाउंट की डिटेल्स अब आसानी से अपडेट कर पाएंगे यूजर्स, EPFO ने जारी किया सर्कुलर