यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Digital PAN Card: दो घंटे में पाएं डिजिटल पैन कार्ड, जानिए प्रोसेस के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स
Digital PAN Card फिजिकल पैन कार्ड के साथ अब आप डिजिटल पैन कार्ड भी बनवा सकते हैं। डिजिटल पैन कार्ड बनाने में केवल 2 घंटे का समय लगता है। फिजिकल पैन का ...और पढ़ें

HighLights
- Digital PAN Card केवल 2 घंटे में तैयार होता है।
- पास के रिटेल स्टोर पर आसानी से कार्ड बन सकता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पैन कार्ड (Pan Card) आधार कार्ड (Aadhaar Card) जितना ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। बैंक अकाउंट (Bank Account) ओपन करते वक्त या फिर सरकारी योजना का लाभ लेते समय हमसे पैन कार्ड की कॉपी मांगी जाती है।
पैन कार्ड अप्लाई करने में ग्रामीण और अर्ध-शहरी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पैन कार्ड अप्लाई करने के प्रोसेस को आसान करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को डिजिटल पैन कार्ड (Digital Pan Card) की सुविधा दी है। जी हां, आप अपने नजदीक के रिटेल स्टोर पर जाकर डिजिटल पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड को बनवाने में केवल दो घंटे का समय लगता है।
डिजिटल पैन कार्ड बनवाने के लिए कई PayNearby और रिटेल स्टोर को PAN सर्विस एजेंसियां (PSA) बनाया गया है। इसके अलावा किराना दुकानों, मोबाइल रिचार्ज आउटलेट, ट्रैवल एजेंसियों आदि स्टोर भी पैन कार्ड एप्लीकेशन को एफिशिएंटली हैंडल करने के लिए तैयार है। इसका मतलब है कि आप इन स्टोर्स पर भी डिजिटल पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

डिजिटल पैन कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
- यूटिलिटी बिल
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मैट्रिक सर्टिफिकेट
यह भी पढ़ें: एक अकाउंट के साथ एक से ज्यादा यूजर को होगा यूपीआई पेमेंट का अधिकार, क्या है UPI Circle फीचर
खबरें और भी
डिजिटल पैन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई
- आपको स्टोर पर बताना होगा कि आप न्यू पैन कार्ड या फिर पैन कार्ड अपडेट के लिए आवेदन कर रहे हैं।
- इसके बाद आपको ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर देना होगा।
- अब अपना नाम, आधार नंबर और पर्सनल जानकारी दें।
- अब eKYC या स्कैन-बेस्ड में से कोई एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- फिजिकल पैन कार्ड के लिए आपको 107 रुपये और ePAN कार्ड के लिए 72 रुपये का चार्ज देना होगा।
- पैन कार्ड पेमेंट के बाद eKYC ऑथेंटिकेशन होगा।
- eKYC ऑथेंटिकेशन के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
- अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
आप एक्नॉलेजमेंट नंबर के जरिये स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर एक्नॉलेजमेंट नंबर जनरेट नहीं होता है तो आप रिफंड के लिए रिक्वेस्ट दे सकते हैं।
