HUDCO Q4 FY26 Results: मुनाफे में 172% का उछाल, अब '0% NPA' की तैयारी; निवेशकों को कितना मिला डिविडेंड?
हुडको ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 172% की वृद्धि के साथ ₹4,034.37 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है, जिसका मुख्य कारण टैक्स रिवर्सल रहा। ...और पढ़ें

HighLights
Q4 FY26 में हुडको का मुनाफा 172% बढ़कर ₹4,034.37 करोड़।
कंपनी ने कुल ₹6.05 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की।
हुडको का लक्ष्य 2030 तक 0% NPA हासिल करना।
नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं या सरकारी कंपनियों (PSU) पर नजर रखते हैं, तो हुडको (Housing and Urban Development Corporation Ltd) से जुड़ी ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं और आंकड़े देखकर निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं।
कंपनी के प्रदर्शन में क्या खास रहा?
इस बार हुडको का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 172% बढ़कर ₹4,034.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा करीब 2,709.14 करोड़ रुपये था। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Sanjay Kulshrestha ने खुद इसकी जानकारी जागरण बिजनेस के साथ साझा की।
जानरण बिजनेस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े और कंपनी 2030 तक 0% NPA (Non Permorning Assest) का लक्ष्य रख रही है जो फिलहाल 0.5% है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी ने अपने 11 पुराने एनपीए खातों का पूरी तरह निपटारा कर लिया है, जो कि एक बहुत अच्छा संकेत है ।
इतना बड़ा उछाल क्यों आया?
दरअसल, इसके पीछे एक तकनीकी कारण है जिसे 'टैक्स रिवर्सल' कहते हैं। कंपनी को इस तिमाही में 1,530 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स क्रेडिट मिला। इसी वजह से नेट प्रॉफिट में इतनी बड़ी ग्रोथ दिखाई दे रही है। हालांकि, अगर हम टैक्स से पहले के मुनाफे (PBT) की बात करें, तो उसमें 39% की गिरावट आई है।
खबरें और भी
कंपनी ने डिविडेंड पर क्या कहा?
हुडको ने अपने शेयरधारकों का भी पूरा ख्याल रखा। कंपनी ने साल भर में कुल 60.50% यानी ₹6.05 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसमें ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड भी शामिल है (जिस पर अभी शेयरधारकों की मुहर लगनी बाकी है)। खास बात ये है कि कंपना पहले ही साल में 4 बार अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है, और इस तिमाही के लिए कंपनी ने 1.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया।
कैसे रहे कंपनी के आंकड़े?
कंपनी ने पूरे साल में ₹4,034.37 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
कंपनी ने ₹1.64 लाख करोड़ से ज्यादा के लोन मंजूर (Sanctions) किए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 29% ज्यादा है।
करीब ₹51,194 करोड़ का लोन लोगों और संस्थाओं को बांटा गया।
आगे किस पर काम कर रही कंपनी?
हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कंपनी ने जो लक्ष्य (Market Guidance) साल के आखिर के लिए रखा था, उसे तीसरी तिमाही में ही हासिल कर लिया था। अब कंपनी कुछ बड़े बदलावों पर काम कर रही है:
- UiWIN की शुरुआत: छोटे शहरों (Tier-2 और Tier-3) में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए 'अर्बन इन्वेस्ट विंडो' लॉन्च की गई है।
- हुडको अब सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि सड़क, रियल एस्टेट, बिजली, एयरपोर्ट और पोर्ट (बंदरगाह) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए भी पैसा देगा।
- कंपनी ने काम को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए ई-ऑफिस और ईआरपी (ERP) जैसे डिजिटल सिस्टम अपना लिए हैं।