सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hurun India Women Leaders 2026: न नीता और न ही ईशा अंबानी, ₹39 लाख करोड़ के साम्राज्य पर राज करती हैं ये महिलाएं; पूरी लिस्ट

    By Jagran BusinessEdited By: Ayushi Modi
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:57 PM (IST)

    कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026 में 117 प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 98 सेल्फ-मेड हैं। यह सूची बिजनेस, स्पोर्ट्स और मीडिया सहित 12 ...और पढ़ें

    Hurun India Women Leaders 2026 (AI Generated Image)

    Hurun India Women Leaders 2026 (AI Generated Image)

    HighLights

    1. कैंडेरे हुरुन लिस्ट में 117 प्रभावशाली महिलाएं, 98 सेल्फ-मेड।

    2. 12 श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया, 21% वृद्धि।

    3. सबसे युवा शीतल देवी, सबसे उम्रदराज रजनी बेक्टर शामिल।

    नई दिल्ली। दिन गुरुवार और तारीख 30 जुलाई 2026। इस दिन जारी हुई देश की उन टॉप महिलाओं की लिस्ट जिसमें 86 साल की महिला से लेकर 19 साल की यंगस्टर्स भी शामिल हैं। देशभर की प्रभावशाली और कामयाब महिलाओं को सम्मान देने वाली 'कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026' (Candere Hurun India Women Leaders List 2026) जारी की गई। इस साल की रिपोर्ट में बिजनेस, स्पोर्ट्स, मीडिया, साहित्य और समाज सेवा जैसी 12 अलग-अलग कैटेगरी की कुल 117 महिलाओं को जगह मिली।

    इस रिपोर्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें 98 महिलाएं ऐसी हैं जो सेल्फ मेड यानी कि खुद के दम पर इस मुकाम को हासिल करने वाली महिलाएं हैं। कैंडेरे हुरुन की ये ताजा लिस्ट साबित करती है कि चाहे कोई भी क्षेत्र क्यों न हो, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में किन-किन महिलाओं के नाम शामिल हैं।

    कितनी कैटेगरी में मिला सम्मान?

    कैंडेरे हुरुन इंडिया वूमेन लीडर्स लिस्ट 2026 में 117 सम्मानित महिलाएं शामिल हैं और पिछले साल के मुताबिक 21% की बढ़ोतरी हुई। 2025 में इस लिस्ट में 97 महिलाएं शामिल थीं। जहां 2025 में नौ कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया गया था, वहीं इस बार 12 कैटेगरी के तहर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    कैटेगरी टॉप पर रहने वाली महिला कंपनी टॉप करने वाली महिलाओं की खास बात
    इंडियन फैशन और लाइफस्टाइल मीना बिंद्रा (Meena Bindra) BIBA (संस्थापक)
    सालाना कमाई ₹758 करोड़, जो इस सेक्टर में सबसे ज्यादा है।
    सोशल चेंज मेकर्स तुषारा शंकर (Tushara Shankar) लुपिन (Lupin)
    सस्टेनेबिलिटी स्कोर 50.3 के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे।
    हर्टलैंड फाउंडर्स रजनी बेक्टर (Rajni Bector) बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज
    कंपनी की वैल्यू ₹5,650 करोड़ (86 साल की उम्र में शीर्ष स्थान)।
    न्यू इकोनॉमी वैशाली निगम सिन्हा (Vaishali Nigam Sinha) रीन्यू पावर (ReNew Power) क्लीन एनर्जी कंपनी की वैल्यू ₹22,230 करोड़।
    वेटरंस प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी अपोलो हॉस्पिटल्स
    हेल्थकेयर ग्रुप की वैल्यू ₹1.21 लाख करोड़ (संयुक्त रूप से शीर्ष पर)।
    ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट अवनि लेखरा (Avani Lekhara) शूटिंग (पैरा-एथलीट) तीन पैरालंपिक मेडल (दो गोल्ड, एक ब्रॉन्ज)।
    ऑथर्स (लेखक) सुधा मूर्ति (Sudha Murty) साहित्य एवं परोपकार
    417 के हाई रीडरशिप इम्पैक्ट स्कोर के साथ पहला स्थान।
    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) बिजनेस और सोशल सेक्टर
    इंस्टाग्राम पर 276.8% की सबसे तेज सालाना फॉलोअर ग्रोथ।
    स्वतंत्र पत्रकार फाये डिसूजा (Faye D'Souza) मीडिया और पत्रकारिता
    22.38 लाख से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ टॉप पर।
    स्टार्टअप फाउंडर्स कनिका गुप्ता शोरी (Kanika Gupta Shori) स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) कंपनी में 3.33 गुना की शानदार वैल्यूएशन ग्रोथ।
    वेल्थ मल्टीप्लायर्स रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) HCLTech
    ₹2.84 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ सबसे आगे।
    प्रोफेशनल सीईओ प्रिया नायर (Priya Nair) हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
    ₹5.07 लाख करोड़ की वैल्यू वाली कंपनी की कमान संभाल रही हैं।

    पैरा-आर्चर शीतल देवी सबसे युवा महिला

    इस लिस्ट में सबसे युवा महिला 19 साल की पैरा-आर्चर शीतल देवी हैं, जबकि 86 साल की अनुभवी उद्यमी राजनी बेक्टोर इस लिस्ट की सबसे उम्रदराज सम्मानित महिला हैं। मालूम हो कि इस लिस्ट में मशहूर पत्रकार पलकी शर्मा और निश हेयर की फाउंडर और मालकिन के नाम फेमस पारुल गुलाटी का नाम भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें: SIP vs Lumpsum: ₹10000 की SIP या ₹2 लाख का लमसम, कहां पहले तैयार होगा ₹1 करोड़ का फंड? पूरा कैलकुलेशन

    खबरें और भी