ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, इस शख्स के दिमाग से बना तैरता 'महल'! हर दिन कराता है ₹258 Cr की कमाई
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप 'आइकन ऑफ द सीज' है, जिसे रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल ने फिनलैंड की मेयर टुर्कू ओए से 2 अरब डॉलर में बनवाया है। यह जहाज 27 जन ...और पढ़ें

ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप
HighLights
'आइकन ऑफ द सीज' दुनिया का सबसे विशाल क्रूज शिप
इसे बनाने में लगभग 2 अरब डॉलर का भारी खर्च आया
जहाज में सबसे बड़ा वाटरपार्क और 28 तरह के कैबिन हैं
नई दिल्ली। आपने किसी न किसी फिल्म में क्रूज शिप जरूर देखा होगा। हो सकता है कि आपने वास्तव में कभी क्रूज शिप में सफर भी किया हो। समुद्र में चलने वाले ये क्रूज शिप अपने आप में किसी शहर की तरह होते हैं, जो साइज में काफी बड़े और हर तरह की जरूरी सुविधा से लैस होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप कौन-सा है और उसे किसने और कितने में बनाया है? अगर नहीं जानते, तो आज यहां लीजिए।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'Icon Of The Seas' नामक क्रूज शिप दुनिया में सबसे बड़ा है। अमेरिकी कंपनी रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल Icon Of The Seas क्रूज शिप की मालिक है। इस क्रूज शिप के आर्किटेक्ट हैरी कुलोवारा हैं।
बनाया किसने Icon Of The Seas?
गौरतलब है कि हैरी कुलोवारा रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं और 31 साल से कंपनी से जुड़े हैं। मगर भले ही Icon Of The Seas के आर्किटेक्ट कुलोवारा हैं, पर इसे बनाया है फिनलैंड की Meyer Turku Oy, जो कि दुनिया में बड़े क्रूज जहाज बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है और फिनलैंड के समुद्री उद्योग का एक अहम हिस्सा है।
बनाने में कितना आया खर्च?
रॉयल कैरिबियन के 'आइकन ऑफ द सीज' को बनाने में करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग 19144 करोड़ रुपये) का खर्च आया। यह जहाज अब तक बने सबसे महंगे और एडवांस्ड मेगा क्रूज शिप में से एक है।
खबरें और भी
जमकर कमाती है कंपनी
इसे बनाने में भले ही कंपनी के 2 अरब डॉलर खर्च हो गए, मगर इसके बावजूद यह जहाज एक बहुत ही फायदेमंद एसेट है, जिससे रॉयल कैरिबियन हर दिन लगभग 27 लाख डॉलर (258.45 करोड़ रुपये) की कमाई करती है।
क्या हैं शिप की खासियत?
इस शिप ने 27 जनवरी 2024 को अपना पहला सफर शुरू किया था। इसमें मौजूद वाटरपार्क दुनिया में किसी भी क्रूज शिप के वाटरवार्क से बड़ा है। इस क्रूज पर 7 पूल, 9 व्हर्लपूल और ड्यूलिंग पियानो बार और 28 तरह के कैबिन हैं। सुविधाओं के चलते ये किसी तैरते महल की तरह लग सकता है।
कितना है किराया?
एक व्यक्ति के लिए इसके बेसिक टिकट की कीमत 878 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में 84 हजार रुपये से अधिक बनते हैं। इसका सबसे महंगा टिकट 1909 डॉलर या 1.83 लाख रुपये का है।
ये भी पढ़ें - भारत का इंजीनियरिंग मार्वल: ये है देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, ₹17840 करोड़ की लागत से इन्होंने बनाया 'पानी पर अजूबा'