सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IDBI Bank में पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार ला सकती है 'ऑफर फॉर सेल', ये है पूरी प्लानिंग

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

    सरकार आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से शेयर बेचने पर विचार कर रही है। यह कदम एलआईसी-नियंत्रित बैं ...और पढ़ें

    सरकार ला सकती है आईडीआई बैंक का ओएफएस

    सरकार ला सकती है आईडीआई बैंक का ओएफएस

    HighLights

    1. सरकार आईडीबीआई बैंक के लिए ला सकती है ओएफएस

    2. पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ओएफएस पर विचार

    3. एलआईसी और सरकार की बहुमत हिस्सेदारी बिक्री रद्द हुई

    भाषा, नई दिल्ली। सरकार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank OFS) में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से शेयर बेचने पर विचार कर सकती है। यह कदम उस कोशिश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें एलआईसी-कंट्रोल्ड बैंक में हिस्सेदारी बेचने का प्रयास असफल रहा। इस समय आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक हिस्सेदारी केवल 5.29 प्रतिशत है, जिससे बैंक का सही वैल्यूएशन करना मुश्किल हो जाता है।

    किसके पास है बाकी हिस्सेदारी?

    पब्लिक के अलावा आईडीबीआई बैंक के अधिकतर शेयर बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास हैं, जिसके पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी और बैंक पर नियंत्रण है। वहीं, भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है।

    बिक्री ऑफर हो गया रद्द

    इस महीने की शुरुआत में सरकार और एलआईसी द्वारा संयुक्त रूप से 60.72 प्रतिशत बहुमत हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कथित तौर पर दो संभावित खरीदारों की वित्तीय बोलियां आरक्षित मूल्य से कम थीं।
    सूत्रों के अनुसार, आईडीबीआई बैंक में कम फ्री फ्लोट यानी सार्वजनिक हिस्सेदारी होने के कारण शेयर का सही मूल्य तय करना मुश्किल है। अगर इसे 10–15 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए तो शेयर का मूल्य निर्धारण अधिक भरोसेमंद और पारदर्शी हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक बिक्री (ओएफएस) के एक या दो चरणों के बाद भी की जा सकती है।

    ये भी पढ़ें - Business Idea: नौकरी छोड़िए, खुद का बॉस बनिए; कम खर्च में शुरू करें आलू चिप्स का बिजनेस

    खबरें और भी