सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Business Idea: नौकरी छोड़िए, खुद का बॉस बनिए; कम खर्च में शुरू करें आलू चिप्स का बिजनेस

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:32 PM (IST)

    आज के समय में आलू चिप्स का बिजनेस एक लाभदायक विकल्प है। कम निवेश में शुरू होकर यह अच्छा मुनाफा दे सकता है। इसमें गुणवत्ता, सही मार्केटिंग और अच्छी पैक ...और पढ़ें

    आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करना है आसान

    आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करना है आसान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज के समय में स्नैक्स इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आलू चिप्स का बिजनेस (Potato Chip Business) एक लाभदायक ऑप्शन हो सकता है। यह ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी मांग हर उम्र के लोगों में रहती है। अगर सही योजना, क्वालिटी और मार्केटिंग के साथ शुरुआत की जाए, तो कम निवेश में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे और कितने निवेश के साथ ये रकम शुरू कर सकते हैं।

    कितना करना होगा निवेश?

    आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक छोटी यूनिट या किचन स्पेस की जरूरत होती है। शुरुआत में आप घर से भी काम शुरू कर सकते हैं। मुख्य कच्चा माल आलू, तेल, नमक और मसाले होते हैं। इसके अलावा चिप्स काटने की मशीन, फ्रायर और पैकेजिंग मशीन की जरूरत पड़ती है। छोटे स्तर पर यह सेटअप आप अनुमानित ₹50,000 से ₹1,50,000 के निवेश में शुरू कर सकते हैं।

    क्वालिटी पर रहे फोकस

    खाने-पीने की चीजों के बिजनेस में गुणवत्ता बहुत महत्वपूर्ण होती है। अच्छे आलू का चयन, साफ-सफाई और सही तरीके से तलना जरूरी है ताकि चिप्स कुरकुरे और स्वादिष्ट बनें। साथ ही अलग-अलग फ्लेवर जैसे नमकीन, मसाला, क्रीम एंड ऑनियन आदि जोड़कर आप अपने प्रोडक्ट को और आकर्षक बना सकते हैं। पैकेजिंग भी अच्छी होनी चाहिए ताकि ग्राहक का भरोसा बने।

    मार्केटिंग बहुत जरूरी

    मार्केटिंग के लिए आप लोकल दुकानों, किराना स्टोर्स और स्कूल-कॉलेज के आसपास अपने चिप्स बेच सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भी अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं। अगर आपका प्रोडक्ट अच्छा है, तो धीरे-धीरे ग्राहक खुद बढ़ने लगते हैं और आपका बिजनेस तेजी से आगे बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    कितनी हो सकती है कमाई?

    कमाई की बात करें तो शुरुआत में आप महीने के ₹20,000 से ₹40,000 तक आसानी से कमा सकते हैं। जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ता है और ऑर्डर बढ़ते हैं, यह कमाई ₹1 लाख या उससे अधिक भी हो सकती है। सही रणनीति, मेहनत और निरंतर सुधार से आलू चिप्स का बिजनेस एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय बन सकता है।

    ये भी पढ़ें - Most Expensive Necklace: दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस किसके पास? 136 साल पुरानी कंपनी ने बनाया नायाब हार