सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ITR Filing: वो पांच उपाय जिनसे आसानी से मिल सकती है Income Tax में छूट, ऐसे होगा आपको फायदा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 09:10 AM (GMT+05:30)

    Income Tax की ओर से ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इनकम टैक्स में छूट पाने के लिए 80C के साथ स्टैंडर्ड डिडक्शन आदि के बारे ...और पढ़ें

    इनकम टैक्स की धारा 80TTA में सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज पर भी आप छूट प्राप्त कर सकते हैं।
    इनकम टैक्स की धारा 80TTA में सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज पर भी आप छूट प्राप्त कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त वर्ष 2022-23 का ITR भरने की आखिरी तारीख नजदीक है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी लोगों से अपील कर चुका है कि जल्द से जल्द अपना इनकम टैक्स भरने की देनदारी को पूरा करें, अन्यथा आपको जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी बातों को जानने के बाद भी कुछ लोग इनकम टैक्स से बचने के लिए आईटीआर नहीं भरते हैं।

    सरकार की ओर से कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने टैक्स के बोझ को कम कर सकते हैं। इनमें से 80C और स्टैंडर्ड डिडक्शन के बारे में तो सभी जानते हैं। आज हम उन डिडक्शन के बारे में बताएंगे, जिनके बारे मे आपको अधिक जानकारी न हो।

    NPS में निवेश पर छूट

    अगर आप एनपीएस में लगातार निवेश करते हैं तो आप एक वित्त वर्ष में आप कर योग्य आय में 1.5 लाख रुपये की छूट का दावा कर सकते है। इसके अतिरिक्त इनकम टैक्स की धारा 80CCD(1B) के तहत 50,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का दावा कर सकते हैं।

    सेविंग अकाउंट की ब्याज  पर छूट

    इनकम टैक्स की धारा 80TTA के तहत 10,000 रुपये की सेविंग अकाउंट पर ब्याज टैक्स फ्री होती है, जिस पर आप आईटीआर में टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं।

    एजुकेशन लोन

    इनकम टैक्स की धारा 80E के एजुकेशन लोन पर दी जा रही ब्याज पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह छूट लोन का भुगतान शुरू होने के आठ साल बाद तक ली जा सकती है।

    दान की राशि पर ITR में छूट लें

    अगर आप प्रधानमंत्री राहत कोष या मुख्यमंत्री राहत कोष आदि में दान देते हैं तो आपकी ओर से दान की गई 100 प्रतिशत राशि पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी संस्था आदि को करते ये तो दान की गई राशि के 50 प्रतिशत पर आप छूट प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    हेल्थ चेकअप

    अगर कोई व्यक्ति अपने और परिवार या फिर 60 वर्ष के कम उम्र के माता-पिता का हेल्थ चेकअप कराता है तो वह 5,000 रुपये तक छूट इनकम टैक्स की धारा 80D के तहत प्राप्त कर सकता है। वहीं, 60 वर्ष के लिए यह सीमा बढ़कर 7,000 रुपये हो जाती है।