यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत का पहला UPI-ATM: डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं, QR कोड स्कैन कर निकालेंगे रुपये, जानें सबकुछ
Indias first UPI ATM देश में लोगों को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की सुविधा दे रहे हैं। जापान की हिताची कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरे ...और पढ़ें

HighLights
- देश में पहला यूपीआई-एटीएम लॉन्च हुआ है।
- ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में इसका इस्तेमाल किया गया।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसका इस्तेमाल छोटे से छोटे पेमेंट के लिए कर रहे हैं। देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक भी ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे रही है। देश में अब यूपीआई एटीएम को भी लॉन्च किया गया है।
जापान की हिताची कंपनी (HitachI Company) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मिलकर व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में पहला यूपीआई-एटीएम (UPI-ATM) लॉन्च किया गया है। इसमें ग्राहक बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
इस एटीएम को सबसे पहला इस्तेमाल 5 सितंबर 2023 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) में इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक बड़ी आसानी से अब एटीएम के जरिये कैश निकाल सकते हैं।
.jpg)
आज से पहले एटीएम से कैश निकालने के लिए हमें डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी। वहीं, यूपीआई एटीएम में हम बिना डेबिट कार्ड (Debit Card) के भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह एक सहज और सुरक्षित तरीका है एटीएम के जरिये कैश निकालने की। ऐसे में सवाल आता है कि हम यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कैसे करें?
खबरें और भी

यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कैसे करें
- आपको सबसे पहले एटीएम राशि डालना है जितना आपको कैश निकालना है।
- इसके बाद आपके सामने क्यूआर कोड (UPI-QR Code) शो होगा।
- अब आप यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- इसके बाद आपको यूपीआई पिन दर्ज करना है।
- इसके बाद अब आप एटीएम से कैश कलेक्ट करना है।
डेबिट कार्ड से कैसे अलग है यूपीआई एटीएम
जैसे की नाम से ही पता चलता है यूपीआई एटीएम में हमें यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना है। यह एक कार्डलेस ट्रांजेक्शन होता है। इसमें आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय में आप बड़ी आसानी से एंड्रॉइड (Android) या आईओएस (IOS) डिवाइस पर यूपीआई ऐप (UPI App) को इंस्टॉल कर सकते हैं।
