सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के निशाने पर फिर आया चीन, ग्लाइसिन-CPVC के आयात की डंपिंग-रोधी जांच शुरू की; लपेटे में दक्षिण कोरिया भी

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Tue, 22 Sep 2026 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 10:51 PM (IST)

भारत ने चीन से ग्लाइसिन के आयात पर डंपिंग-रोधी जांच शुरू की है, जिसका उपयोग दवा और स्वाद बढ़ाने वाले ...और पढ़ें

भारत ने चीन से ग्लाइसिन आयात पर डंपिंग-रोधी जांच शुरू की।

भारत ने चीन से ग्लाइसिन आयात पर डंपिंग-रोधी जांच शुरू की।

HighLights

  1. भारत ने चीन से ग्लाइसिन आयात पर डंपिंग-रोधी जांच शुरू की।

  2. एविड ऑर्गेनिक्स की शिकायत पर वाणिज्य मंत्रालय ने जांच शुरू की।

  3. सीपीवीसी रेजिन आयात पर डंपिंग शुल्क से बचने की भी जांच।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत ने चीन से ग्लाइसिन के आयात के खिलाफ डंपिंग-रोधी जांच शुरू की है। ग्लाइसिन का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने वाले पदार्थ के रूप में और दवा उद्योग में एक घटक के तौर पर किया जाता है।

वाणिज्य मंत्रालय के तहत व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने मंगलवार को एक अधिसूचना में कहा कि यह जांच घरेलू विनिर्माता एविड ऑर्गेनिक्स की शिकायत पर शुरू की गई है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि चीन से डंप किए जाने वाले आयात से उसे गंभीर नुकसान हो रहा है। कंपनी ने इन आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने का अनुरोध किया है।

डीजीटीआर करेगा जांच

डीजीटीआर यह जांच करेगा कि संबंधित उत्पाद को सामान्य कीमत से कम कीमत पर भारत में बेचा गया है या नहीं, ऐसी डंपिंग कितनी हुई है और इसका घरेलू उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा है।

डंपिंग से घरेलू उद्योग को गंभीर नुकसान पाए जाने पर डीजीटीआर आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश कर सकता है। हालांकि, शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय करता है।

दक्षिण कोरिया से आयातित CPVC के खिलाफ भी जांच शुरू

एक अन्य अधिसूचना में डीजीटीआर ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया से आयात होने वाले क्लोरीनेटेड पॉलीविनाइल क्लोराइड (CPVC) रेजिन पर लगाए गए डंपिंग रोधी शुल्क को दरकिनार किए जाने के आरोपों की जांच शुरू की गई है।

सीपीवीसी रेजिन का इस्तेमाल विभिन्न औद्योगिक पाइपिंग कार्यों में किया जाता है। डीसीडब्ल्यू लिमिटेड, एपिग्राल लिमिटेड और लुब्रिजोल एडवांस्ड मैटेरियल्स इंडिया ने आरोप लगाया है कि चीन और दक्षिण कोरिया से संबंधित उत्पाद पर लगाए गए डंपिंग रोधी शुल्क को जापान, मलेशिया और थाइलैंड के रास्ते आयात कर दरकिनार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- GST 2.0 ने अर्थव्यवस्था को दिया बूस्ट, अब Petrol-Diesel को जीएसटी के दायरे में लाने की सुगबुगाहट तेज