सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2026 में 3.48% पर, टमाटर और गहनों ने रुलाया तो आलू-प्याज ने दी राहत; जानिए पूरे आंकड़े

    Updated: Tue, 12 May 2026 04:31 PM (IST)

    अप्रैल 2026 के लिए खुदरा महंगाई दर 3.48% दर्ज की गई है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 3.74% और शहरी क्षेत्रों में 3.16% रही। आलू-प्याज सस्ते हुए, जबकि ...और पढ़ें

    अप्रैल में आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर मिली-जुली राहत मिली है।

    अप्रैल में आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर मिली-जुली राहत मिली है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अप्रैल 2026 के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) और कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर के अनंतिम (Provisional) आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर मिली-जुली राहत मिली है। जहां एक तरफ आलू-प्याज जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम घटे हैं, वहीं सोने-चांदी के गहनों और टमाटर ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाला है।

    देश में कितनी रही खुदरा महंगाई दर?


    अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (आधार वर्ष 2024) पर आधारित सालाना खुदरा महंगाई दर 3.48% दर्ज की गई है। अगर इसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से देखें तो

    • ग्रामीण (Rural) महंगाई दर: 3.74%
    • शहरी (Urban) महंगाई दर: 3.16%

    खाने-पीने के सामान का क्या है हाल?

    कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) पर आधारित खाद्य महंगाई दर भी जारी की गई है। खाने-पीने की चीजों की सालाना महंगाई दर अप्रैल 2026 में 4.20% रही।

    ग्रामीण खाद्य महंगाई: 4.26%

    शहरी खाद्य महंगाई: 4.10%

    हाउसिंग सेक्टर में महंगाई की क्या है स्थिति?

    अप्रैल 2026 के महीने के लिए सालाना आधार पर हाउसिंग (आवास) महंगाई दर 2.15% दर्ज की गई है।

    ग्रामीण क्षेत्र: 2.65%

    शहरी क्षेत्र: 1.96%

    अप्रैल में कौन सी 5 चीजें हुईं सबसे ज्यादा सस्ती?

    राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई के आंकड़ों के अनुसार, कुछ चुनिंदा वस्तुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। इसमें आलू और प्याज सबसे ऊपर हैं।

    क्र.सं. वस्तु (Item) महंगाई दर (मार्च 2026) महंगाई दर (अप्रैल 2026)
    1. आलू -19.03% -23.69%
    2. प्याज -27.78% -17.67%
    3. मोटर कार और जीप -6.91% -7.12%
    4. मटर और चना -7.88% -6.75%
    5. एयर कंडीशनर (AC) -5.81% -5.06%

    किन 5 चीजों ने बिगाड़ा बजट, कहां लगी सबसे ज्यादा आग?

    सस्ती चीजों के विपरीत, गहनों और टमाटर-गोभी जैसी सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी की ज्वेलरी की महंगाई दर 144% के पार पहुंच गई है।

    क्र.सं. वस्तु (Item) महंगाई दर (मार्च 2026) महंगाई दर (अप्रैल 2026)
    1. चांदी की ज्वेलरी 148.42% 144.34%
    2. नारियल (कोपरा) 45.54% 44.55%
    3. सोना/हीरा/प्लेटिनम ज्वेलरी 45.88% 40.72%
    4. टमाटर 36.00% 35.28%
    5. फूलगोभी 34.16% 25.58%

    Source: PIB

    खबरें और भी