सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railway Rule: अब घर पर नहीं छोड़ना होगा Pet, आसानी से कर सकते हैं उनके साथ ट्रेन में सफर

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 07:30 PM (IST)

    Indian Railway Rule हम सभी को ट्रेन में सफर करना बेहद पसंद हैं। कई बार हम अपने Pet (पालतू जानवर) की वजह से ट्रेन में सफर नहीं कर पाते हैं। आपको बता दे ...और पढ़ें

    अब घर पर नहीं छोड़ना होगा Pet
    अब घर पर नहीं छोड़ना होगा Pet

    HighLights

    1. ट्रेन में आप अपने Pet को साथ ले जा सकते हैं।
    2. भारतीय रेलवे ने इसके लिए अलग से नियम बनाए हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में रेल से सफर करना हर किसी को पसंद है। लेकिन अगर हम पेट-पेरेंट्स की बात करें तो वह कई बार ट्रेन में सफर करने से बचते हैं। इसकी वजह है कि वह अपने Pet को अकेला छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। आपको बता दें कि अब आपको उन्हें अकेला छोड़ने की जरूरत नहीं है। आप अपने Pet के साथ ही ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

    आपको अपनी टिकट के साथ अपने Pet के लिए भी टिकट करना होगा। भारतीय रेलवे ने Pet के लिए अलग से नियम बनाए हैं। इन नियम को फॉलो करके आप आसानी से अपने Pet के साथ सफर कर पाएंगे। Pet के साथ ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए आपको फर्स्ट एसी में अपना और अपने Pet की टिकट करवानी होगी। आइए, विस्तार से भारतीय रेलवे के नियम के बारे में जानते हैं।

    ये भी पढ़ें - Indian Railway Rules: ट्रेन में बैठने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

    भारतीय रेलवे के नियम

    आपको अपने Pet को साथ ले जाने के लिए एक पार्सल टिकट बुक करनी होगी। अगर आप बिल्ली या फिर कुत्तों को साथ ले जा रहे हैं तो आप उनको अपने साथ ही कोच में ले जा सकते हैं। आप केवल फर्स्ट एसी में ही अपने Pet को ले जा सकते हैं। आप जब अपने Pet के लिए बुकिंग करते हैं तो उनके वजन और साइज के अनुसार ही आपको चार्ज देना होता है।

    भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग की फैसिलिटी देने की सुविधा दी है। आप आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आपको अपने Pet के वजन के हिसाब से ही लगेज रेट्स देने पड़ेंगे। आप एसी 2 टीयर, एसी 3 टीयर, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास वाले कोच में Pet को नहीं ले जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    पेट-पेरेंट्स के लिए नियम

    • आपके Pet को  एंटी रैबीज वैक्सीन जरूर लगानी होगी। इसके अलावा आपको पशु चिकित्स्क सर्टिफिकेट अपने पास रखना होगा।
    • यात्रा के समय Pet के खाने की जिम्मेदारी पेट-पेरेंट्स की होगी।
    • इसके अलावा यात्रा के दौरान Pet को अगर कोई चोट लगती है तो इसकी भी जिम्मेदारी भी पेट-पेरेंट्स की होगी।

    ये भी पढ़ें -Indian Railway: सफर के समय खो या फट जाए ट्रेन की टिकट तो तुरंत करें ये काम, नहीं लगेगा जुर्माना

    इन Pet को भी ले जा सकते हैं

    देश में कई लोग हाथियों से लेकर घोड़ों को पालतू जानवर के तौर पर पालते हैं। अगर आप इन जानवरों को ले जाना चाहते हैं तो इनके नियम अलग होते हैं।