सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीयों ने कराई नेपाल की मौज, मंदी के समय इन इंडियंस की वजह से हुआ बड़ा फायदा

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 11:48 AM (IST)

    भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की मंदी के दौर में संजीवनी का काम किया है, मई में रिकॉर्ड 40,782 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर ...और पढ़ें

    नेपाल में तेजी से बढ़ रहे भारतीय टूरिस्ट

    नेपाल में तेजी से बढ़ रहे भारतीय टूरिस्ट

    HighLights

    1. मई में रिकॉर्ड 40,782 भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे।

    2. नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर से प्रतिबंध हटाया।

    3. डिजिटल भुगतान से भारतीय यात्रियों को सुविधा मिली।

    नई दिल्ली| भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्ते शुरुआत से ही रहे हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच खुली सीमा भी है। लेकिन समय-समय पर दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव भी देखा गया है। पिछले कुछ दिनों से भौगोलिक लड़ाई और ₹100 से अधिक के सामान पर भारी ड्यूटी लगाने के मुद्दे ने फिर जोर पकड़ा था। फिलहाल बालेन सरकार आने के बाद अब भारतीयों की वजह से नेपाल को अच्छा फायदा होने की भी खबर आई है।

    भारतीयों ने कराई नेपाल की मौज

    नेपाल (Nepal) की मंदी के दौर में भारतीयों ने संजीवनी का काम किया है। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय पर्यटकों ने रिकॉर्ड संख्या में नेपाल की यात्रा की है। नेपाली मीडिया ने अपने पर्यटन बोर्ड का हवाले से जानकारी दी कि मई के महीने में हवाई मार्ग से 40,782 भारतीय पर्यटक आए जो अब तक का रिकॉर्ड रहा है। यह आंकड़ा पिछले साल के मई महीने की तुलना में 32.66 प्रतिशत अधिक है। उनका मानना है कि नेपाल के पर्यटन क्षेत्र के लिए पॉजिटिव बदलाव है।

    तेजी से बढ़ रहे हैं भारतीय पर्यटकों

    रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते पर्यटन बाजारों में से एक होता जा रहा है, जहां सालाना औसतन 3 करोड़ से अधिक भारतीय विदेश की यात्रा करते हैं। नेपाल में पर्यटन उद्यमी और पॉलिसी मेकर्स का मानना है कि इस बढ़ते बाजार में नेपाल की हिस्सेदारी में थोड़ी सी भी बढ़ोतरी होने से पर्याप्त आर्थिक लाभ हो सकता है।

    नेपाल ने भारतीय करेंसी से प्रतिबंध हटाया

    बता दें कि हाल ही में भारतीय यात्रियों के लिए नेपाल जाना अधिक सुविधाजनक हो गया है। नेपाल ने हाल ही में भारतीय मुद्रा पर लगे पिछले एक दशक के बैन को भी हटा दिया है। साथ ही डिजिटल भुगतान करने की प्रक्रिया और क्यूआर-कोड लेनदेन अब पूरे देश में स्वीकार किए जाते हैं, जिसकी बदौलत भारतीयों की यात्रा आसान हो जाती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: बालेन सरकार ने आम नागरिकों को दिया राजदूत बनने का मौका, अगर रखते हैं ये जरूरी योग्यताएं तो 5 जून तक करें अप्लाई

    पीएम मोदी की अपील का असर

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागरिकों को विदेशी यात्रा कम करने और विदेशी मुद्रा के बहाव को रोकने की अपील की है। पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि नेपाल में भारतीय मुद्रा के लेन-देन में आसानी और सुविधाजनक यात्रा के चलते भारतीय पर्यटकों ने नेपाल का रुख किया है।